• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

गांधीसागर अभयारण्य में बढ़ा चीतों का कुनबा, CM मोहन यादव आज मादा चीता CCB2 को छोड़ेंगे

मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव रविवार को बोत्सवाना से भारत लाई गई मादा चीता सीसीबी 2 को गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ेंगे। इस मादा चीता के गांधीसागर पहुंचने ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sun, 20 Sep 2026 12:04:33 PM (IST)Updated Date: Sun, 20 Sep 2026 12:06:58 PM (IST)
गांधीसागर अभयारण्य में बढ़ा चीतों का कुनबा, CM मोहन यादव आज मादा चीता CCB2 को छोड़ेंगे
गांधीसागर अभयारण्य में चार हुई चीतों की संख्या

HighLights

  1. गांधीसागर अभयारण्य में बढ़ा चीतों का कुनबा
  2. सीएम मोहन यादव ने 'सीसीबी 2' को जंगल में छोड़ेंगे
  3. गांधीसागर में चार हुई चीतों की संख्या

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव रविवार को बोत्सवाना से भारत लाई गई मादा चीता सीसीबी 2 को गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ेंगे। इस मादा चीता के गांधीसागर पहुंचने के साथ अभयारण्य में दो नर और दो मादा सहित कुल चार चीते हो जाएंगे। इससे गांधीसागर में चीता संरक्षण एवं पुनर्स्थापना के प्रयासों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

इसी साल फरवरी में भारत आई थी मादा चीता सीसीबी 2

बोत्सवाना के घांजी से 28 फरवरी 2026 को भारत में श्योपुर स्थित कूनो राष्ट्रीय उद्यान लाई गई नई मादा चीता सीसीबी 2 को क्वारंटाइन पीरियड पूरा करने के बाद मई 2026 में कूनो के जंगल में फर्राटे भरने के लिए मुक्त किया गया था।


यह भी पढ़ें- दोस्ती निभाने में भी अव्वल चीते, बचपन का साथ पूरी जिंदगी तक रहता है कायम, अग्नि-वायु और प्रभाष-पावक के बाद अब ज्वाला के दो शावक भी बने जिगरी दोस्त

उसने भारतीय परिस्थितियों को सहजता और तेजी से अपनाया। उसने यहां के वन परिदृश्य से सामंजस्य स्थापित करते हुए स्वयं को पारिस्थितिकी में ढाल लिया। बता दें कि इससे पहले गांधी सागर अभयारण्य में प्रभाष, पावक और धीरा को छोड़ा गया था।