Twisha Sharma case: सुप्रीम कोर्ट में आज अहम सुनवाई; भोपाल से केस दिल्ली ट्रांसफर करने की याचिका पर होगा फैसला
त्विषा के पिता ने निष्पक्ष सुनवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मामला दिल्ली स्थानांतरित करने की मांग की है। मामले में आरोपित पूर्व जिला न्यायाधीश गिर...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 16 Oct 2026 07:57:00 AM (IST)Updated Date: Fri, 16 Oct 2026 07:57:00 AM (IST)
प्रतीकात्मकHighLights
- त्विषा शर्मा की मौत मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज महत्वपूर्ण सुनवाई
- पीड़ित पक्ष ने की केस दिल्ली ट्रांसफर की मांग, आज आएगा फैसला
- जबलपुर हाई कोर्ट में गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल । अभिनेत्री व मॉडल त्विषा शर्मा की मौत के मामले में शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट और जबलपुर हाई कोर्ट में महत्वपूर्ण सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायमूर्ति सूर्यकांत स्वयं इस पर विचार करेंगे कि मामले की सुनवाई भोपाल में होगी या इसे दिल्ली स्थानांतरित किया जाए।
पीड़ित पक्ष ने लगाई याचिका
मृतका के पिता ने निष्पक्ष सुनवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रकरण दिल्ली स्थानांतरित करने की मांग की है। वहीं, मामले में आरोपित पूर्व जिला न्यायाधीश गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका पर भी शुक्रवार को जबलपुर स्थित मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में सुनवाई होगी।
सीबीआई की जांच जारी
नोएडा निवासी मॉडल त्विषा शर्मा की 12 मई 2026 को भोपाल स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उनके स्वजन ने पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह पर प्रताड़ना के आरोप लगाए। मामले की जांच सीबीआई कर रही है।