भोपाल को मिला इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, CM बोले- 'प्रदेश के खेल और खिलाड़ियों काे नई दिशा मिलेगी'
भोपाल के नाथू बरखेड़ा स्थित खेल ग्राम में करीब एक हजार करोड़ रुपये की लागत से तैयार अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के प्रथम चरण का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोकार्पण किया।
Publish Date: Mon, 23 Nov 2026 09:55:42 AM (IST)Updated Date: Mon, 23 Nov 2026 09:55:42 AM (IST)
नाथु बरखेड़ा अंदर्राष्ट्रीय स्पोर्ट काम्लेक्स का लोकार्पण करते मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री दुर्गा दास उइके, खेल मंत्री विश्वास सारंगर एवं अन्य। नईदुनिया।HighLights
- भोपाल को मिला अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर
- खेलों और खिलाड़ियों को मिलेगी नई सुविधाएं
- छह देशों की महिला हॉकी टीमों ने किया मार्चपास्ट
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल । खेल इतिहास में भोपाल में रविवार को नया अध्याय जुड़ गया। खेल ग्राम नाथू बरखेड़ा में करीब एक हजार करोड़ रुपये की लागत से तैयार अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के प्रथम चरण का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोकार्पण किया। उन्होंने इसे प्रदेश के खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए बड़ी सौगात बताते हुए कहा कि इस परिसर से मध्य प्रदेश में खेलों को नई दिशा मिलेगी।
कार्यक्रम में केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री दुर्गादास उइके, खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
प्रदेश में 28 प्रतिशत युवा आबादी
केंद्रीय मंत्री उइके ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे युवा राष्ट्र है और मध्य प्रदेश में 28 प्रतिशत युवा आबादी है। प्रदेश खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। खेल मंत्री सारंग ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस परिसर से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ेगा। इसके अगले चरणों पर भी काम किया जा रहा है।
6 देशों के खिलाड़ियों ने किया मार्चपास्ट
समारोह में एशियन गेम्स 2026 में मध्य प्रदेश के पदक विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। भारत, चीन, दक्षिण कोरिया, जापान, मलेशिया और थाईलैंड की महिला हॉकी टीमों ने मार्चपास्ट किया।
सुखविंदर सिंह ने बांधा समा
प्रसिद्ध गायक सुखविंदर सिंह की प्रस्तुति ने समारोह में उत्साह भर दिया। स्टेडियम में मौजूद खेल प्रेमियों ने तालियों के साथ खिलाड़ियों और कलाकारों का स्वागत किया।