• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

AIIMS Bhopal Study: टीकाकरण के बाद भी जकड़ रहा डायरिया, 76 में से 13 बच्चे मिले पॉजिटिव

एम्स भोपाल की स्टडी में पांच साल से कम उम्र के 76 भर्ती बच्चों में से 13 यानी 17.1 प्रतिशत में रोटावायरस मिला। टीका लगवाने वाले 10 बच्चों में से एक भी संक्रमित पाया गया।

By mukesh vishwakarmaEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Thu, 12 Nov 2026 09:24:21 AM (IST)Updated Date: Thu, 12 Nov 2026 09:24:21 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
AIIMS Bhopal Study: टीकाकरण के बाद भी जकड़ रहा डायरिया, 76 में से 13 बच्चे मिले पॉजिटिव
एम्स भोपाल की स्टडी में पांच साल से कम उम्र के 76 भर्ती बच्चों में से 13 यानी 17.1 प्रतिशत में रोटावायरस मिला।

HighLights

  1. टीका लगवाने वाले 10 बच्चों में से भी एक संक्रमित
  2. कुपोषण और कैंसर पीड़ित बच्चों में गंभीर लक्षण
  3. पांच साल से कम उम्र के 76 भर्ती बच्चों पर हुआ शाेध

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। रोटावायरस वैक्सीन को यूनिवर्सल इम्यूनाइजेशन प्रोग्राम में शामिल किए जाने के बाद भी पांच साल से कम उम्र के भर्ती बच्चों में रोटावायरस डायरिया आम बना हुआ है। एम्स भोपाल के माइक्रोबायोलॉजी, रीजनल वायरोलॉजी लैब और पीडियाट्रिक्स विभाग के शोधकर्ताओं की स्टडी में यह बात सामने आई है।

76 बच्चों पर रिसर्च

स्टडी जर्नल ऑफ प्योर एंड एप्लाइड माइक्रोबायोलॉजी में प्रकाशित हुई है। इस प्रोस्पेक्टिव ऑब्जर्वेशनल स्टडी में एक्यूट डायरिया से पीड़ित और आईपीडी-आईसीयू में भर्ती पांच साल से कम उम्र के 76 बच्चों को शामिल किया गया। सभी बच्चों के मल के नमूनों की एलिसा जांच से रोटावायरस एंटीजन का पता लगाया गया। बीमारी की गंभीरता को वेसिकारी स्कोर से मापा गया। स्टडी में 76 में से 13 यानी 17.1 प्रतिशत बच्चों में रोटावायरस मिला।


रोटावायरस वैक्सीन के बाद भी दिखे लक्षण


सबसे चिंता की बात यह रही कि कुल 76 बच्चों में से केवल 10 बच्चों को ही रोटावायरस वैक्सीन लगी थी, यानी 86.8 प्रतिशत बच्चों को टीका नहीं लगा था। टीका लगे 10 बच्चों में से भी एक बच्चे को रोटावायरस डायरिया हुआ। शोधकर्ताओं के अनुसार यह कोविड काल में नियमित टीकाकरण बाधित होने, माता-पिता को टीके की जानकारी ठीक से याद न रहने और वायरस के बदलते स्वरूप से जुड़ा हो सकता है।

कुपोषण और कैंसर वाले बच्चों में ज्यादा खतरा

स्टडी में 42 यानी 55.2 प्रतिशत बच्चों में कोई न कोई कामोरबिडिटी थी। सबसे आम कामोरबिडिटी गंभीर कुपोषण थी, इसके बाद कैंसर जैसी बीमारियां थीं। इनमें बी-सेल लिंफोमा, एक्यूट लिम्फोब्लास्टिक ल्यूकेमिया, बर्किट लिंफोमा, न्यूरोब्लास्टोमा और लैंगरहैंस हिस्टियोसाइटोसिस जैसे मामले शामिल थे।

रोटावायरस पाजिटिव 13 बच्चों में से आठ बच्चों को कामोरबिडिटी थी। इन बच्चों में दस्त की बारंबारता, उल्टी और बुखार बिना कामोरबिडिटी वाले बच्चों की तुलना में काफी ज्यादा मिला।

यह भी पढ़ें- नईदुनिया पड़ताल: MP के अस्पतालों में बड़ा फर्जीवाड़ा, आउटसोर्स कर्मियों के वेतन से हर महीने गायब हो रहे ₹4.58 करोड़

कामोरबिडिटी वाले बच्चों में लक्षण ज्यादा गंभीर

रोटावायरस पाजिटिव और कामोरबिडिटी वाले बच्चों में रोज औसत 6.5 बार दस्त हुआ, जबकि बिना कामोरबिडिटी वाले बच्चों में यह दो बार था। दस्त की अवधि 6 दिन बनाम 1.4 दिन रही। उल्टी की बारंबारता 4.25 बार बनाम एक बार और बुखार 75 प्रतिशत बनाम 0 प्रतिशत रहा।

शोधकर्ताओं के अनुसार कामोरबिडिटी रोटावायरस डायरिया की गंभीरता को और बढ़ा देती है। इस स्टडी को एम्स भोपाल की डॉ. शाश्वती नेमा, दिशा गौतम, प्रो. देबासिस विश्वास, खदीजा मेहदी, डॉ. शिखा मलिक और डॉ. भावना ढींगरा ने किया है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।