भोपाल: बिलखिरिया में 8वीं की छात्रा को अकेला देख की दंरिदगी; विरोध करने पर की मारपीट, आरोपी गिरफ्तार
आरोपी राज लेहरे ने लड़की को घर में अकेला देखा और मौका पाकर उसके घर में घुस गया। जहां उसने छात्रा के साथ मारपीट कर उसके साथ दुष्कर्म किया और भाग गया।
Publish Date: Sun, 20 Sep 2026 06:52:52 PM (IST)Updated Date: Sun, 20 Sep 2026 06:52:52 PM (IST)
प्रतीकात्मक फोटो।HighLights
- घर में अकेली नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, युवक गिरफ्तार
- पड़ोसी पर नाबालिग के कपड़े फाड़ने और बहन से मारपीट का आरोप
- दोनों मामलों में बिलखिरिया पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की
नईदुनिया प्रतिनिधि,भोपाल। बिलखिरिया इलाके में आठवीं की छात्रा को घर में अकेला देखकर युवक ने उसके साथ मारपीट कर दुष्कर्म कर दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
घर में अकेली थी किशोरी
बिलखरिया टीआई नरेंद्र कुलस्ते के मुताबिक 14 वर्षीय किशोर कक्षा आठवीं की छात्रा है। बीती रात वह अपने घर में अकेली थी, जबकि उसके मां और पिता दोनों किसी काम से बाहर गए थे।
तभी आरोपी राज लेहरे ने लड़की को घर में अकेला देखा और मौका पाकर उसके घर में घुस गया। जहां उसने छात्रा के साथ मारपीट कर उसके साथ दुष्कर्म किया और भाग गया।
रात में जब उसकी मां घर पहुंची तो पीड़िता ने पूरी बात अपनी मां को बताई और थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपित की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पड़ोसी ने नाबालिग के कपड़े फाड़े, बहन से मारपीट
बिलखिरिया पुलिस ने बताया कि 14 वर्षीय किशोरी अपनी बहन और मां के साथ घर में रहती है। शनिवार को वह अपनी बहन के साथ घर में थी। तभी पड़ोस में रहने वाला रिषिराज सिंह उसके घर में घुस गया और उसके कपड़े फाड़ दिए।
जब पीड़िता की बहन ने विरोध किया तो आरोपी युवक ने उसके साथ मारपीट कर दी। चीख पुकार सुनकर जब पड़ोसी आए तो आरोपी मौके पाकर भाग निकला।