• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

चॉकलेट का लालच देकर 8 साल की मासूम से दुष्कर्म, मां ने नहलाते वक्त देखे घाव तो खुली पोल, बच्ची रोकर बोली- बड़े पापा गंदे हैं

बच्ची पड़ोस में रहने वाले अपने रिश्तेदार के घर के पास खेल रही थी। तभी उसने चॉकलेट का लालच देकर बच्ची को घर के अंदर बुलाया और यहां बच्ची के साथ ज्यादती...और पढ़ें

By amit mishraEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 18 Jul 2026 07:44:36 PM (IST)Updated Date: Sat, 18 Jul 2026 07:44:35 PM (IST)
चॉकलेट का लालच देकर 8 साल की मासूम से दुष्कर्म, मां ने नहलाते वक्त देखे घाव तो खुली पोल, बच्ची रोकर बोली- बड़े पापा गंदे हैं
8 वर्षीय मासूम छात्रा से ज्यादती। (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. पड़ोस में खेल रही तीसरी की छात्रा के साथ रिश्तेदार ने की ज्यादती
  2. मासूम को डराया, थप्पड़ मारे और दी जान से मारने की धमकी
  3. 40 वर्षीय हैवान ने पड़ोसी मासूम बच्ची को बनाया हवस का शिकार

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर के माधोगंज इलाके में आठ वर्षीय मासूम छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची पड़ोस में रहने वाले अपने रिश्तेदार के घर के पास खेल रही थी। तभी उसने चाकलेट का लालच देकर बच्ची को घर के अंदर बुलाया और यहां बच्ची के साथ ज्यादती की। बच्ची अपने घर पहुंची। वह डरी-सहमी थी।

जब मां ने नहलाया तो उसके घाव देखे, इस पर जब पूछा तो बच्ची रोने लगी। वह बोली- बड़े पापा गंदे हैं, उन्होंने गलत तरीके से छुआ, गंदा काम किया। इस मामले में रात को माधोगंज थाना पुलिस ने एफआइआर दर्ज की। आरोपित को भी पकड़ लिया गया है।


चाकलेट देने के बहाने घर के अंदर ले गया आरोपित

माधोगंज में रहने वाली 8 वर्षीय बच्ची कक्षा-3 की छात्रा है। वह घर के बाहर खेल रही थी। पड़ोस में ही 40 वर्षीय रिश्तेदार रहता है। जिसे बच्ची बड़़े पापा बोलती है। बच्ची 13 जुलाई को घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोसी ने उससे दूध की थैली मंगवाई। बच्ची अक्सर उसके घर जाती रहती थी। बच्ची दूध की थैली देने के बाद फिर खेलने लगी।

इसके बाद आरोपित ने बच्ची को चाकलेट देने के बहाने बुलाया। बच्ची को वह घर के अंदर ले गया और उसके कपड़े उतारे। गलत काम करने लगा, जब बच्ची बाहर की तरफ भागने लगी तो आरोपित उसे धमकाने लगा। आरोपित ने थप्पड़ भी मारे। उससे कहा कि अगर किसी से कुछ भी कहा तो मार डालेगा। बच्ची डरी-सहमी अपने घर पहुंची। बच्ची की मां उसे नहलाने ले गई तो घाव दिखे। फिर बच्ची ने मां को सबकुछ बता दिया।

यह भी पढ़ें- एमपी में 24 गुलजार रहेंगे बाजार, मानसून सत्र में आएगा 'वर्क स्पेस 24x7' विधेयक; मॉल, थिएटर और रेस्टोरेंट खोलने का रास्ता साफ

पिता घर पहुंचा तो आरोपित जान से मारने की धमकी देने लगा

जब बच्ची की मां ने पिता को बताया तो यह लोग आरोपित के घर पहुंचे। वह बच्ची के पिता और अन्य स्वजनों को जान से मारने की धमकी देने लगा। फिर यह लोग थाने पहुंचे और एफआइआर दर्ज कराई।