Bhopal Crime News: बहन से विवाद के बाद 9वीं के छात्र ने लगाई फांसी, 3 दिन बाद अस्पताल में तोड़ा दम
टीटीनगर थाना क्षेत्र की बंगाली कॉलोनी में बहन से विवाद के बाद नौवीं कक्षा के 14 वर्षीय छात्र ने फांसी लगा ली।
Publish Date: Thu, 03 Sep 2026 07:06:21 PM (IST)Updated Date: Thu, 03 Sep 2026 07:06:21 PM (IST)
प्रतीकात्मक फोटो।HighLights
- बंगाली कॉलोनी में 14 वर्षीय छात्र ने कथित तौर पर फांसी लगाई
- गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती छात्र ने गुरुवार सुबह दम तोड़ा
- घटना के समय माता-पिता काम पर गए थे; पुलिस कर रही जांच
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। टीटीनगर थाना क्षेत्र की बंगाली कॉलोनी में बहन से विवाद के बाद नौवीं कक्षा के 14 वर्षीय छात्र ने फांसी लगा ली। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां तीन दिनो तक उपचार के बाद गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार 14 वर्षीय दक्ष मौर्य पिता दिनेश मौर्य परिवार के साथ बंगाली कालोनी में रहता था।
बहन से हुआ विवाद
रविवार को घर में उसका बड़ी बहन से विवाद हो गया था। इसके बाद बहन छत पर चली गई, जबकि दक्ष अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद बहन वापस आई तो उसने दक्ष को कमरे में फंदे पर लटका देखा।
घर पर नहीं थे माता-पिता
उसकी चीख सुनकर पड़ोसी पहुंचे और उसे नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया। घटना के समय दक्ष के माता-पिता काम पर गए थे।
पिता न्यू मार्केट में कपड़े की दुकान पर काम करते हैं, जबकि मां घरों में साफ-सफाई का काम करती हैं। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।