CM मोहन यादव की वित्त और जलशक्ति मंत्रियों से खास मुद्दों पर चर्चा; शहरी विकास को मिलेगी रफ्तार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से अलग-अलग मुलाकात की।
Publish Date: Thu, 26 Nov 2026 01:53:37 PM (IST)Updated Date: Thu, 26 Nov 2026 01:53:37 PM (IST)
जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल के साथ जल संसाधनों के विकास और पेयजल से जुड़े मुद्दे उठाए। सौ- जनसंपर्क विभागHighLights
- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से प्रदेश के वित्तीय हितों और लंबित मामलों पर चर्चा की
- जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल के साथ जल संसाधनों के विकास और पेयजल से जुड़े मुद्दे उठाए
- एनबीसीसी ने MP में स्लम पुनर्वास, शहरी पुनर्विकास और अधोसंरचना परियोजनाओं में रुचि दिखाई
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से अलग-अलग मुलाकात की। सीतारमण से चर्चा में उन्होंने प्रदेश के वित्तीय हितों, विकास योजनाओं के लिए संसाधनों की उपलब्धता और लंबित वित्तीय मामलों को उठाया।
साथ ही विकास प्राथमिकताओं और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराने का विषय रखा।
एनबीसीसी से शहरी विकास पर चर्चा
पाटिल से भेंट में जल शक्ति विभाग के लंबित विषयों, जल संसाधनों के विकास और पेयजल उपलब्धता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। एनबीसीसी ने शहरी विकास परियोजनाओं में रुचि जताई दिल्ली प्रवास के दौरान नवरत्न केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रम एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक केपी महादेवस्वामी ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की।
उन्होंने प्रदेश में स्लम पुनर्वास, शहरी पुनर्विकास और अधोसंरचना परियोजनाओं में काम करने की रुचि जताई। मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव की सराहना करते हुए उन्हें मध्य प्रदेश में विशेषज्ञ सेवाएं देने के लिए आमंत्रित किया।