• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

'सुशासन और प्रशासनिक सुधार में युवाओं की एंट्री: MP में सीएम फेलो संभालेंगे मोर्चा, CM मोहन बोले- 'कमियां पहचानकर सुधार के सुझाव दें'

प्रदेश के 55 जिलों से चयनित युवा केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन का आकलन कर कमियां पहचानेंगे और सुधार के सुझाव देंगे।

By Digital DeskEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Thu, 15 Oct 2026 08:47:57 AM (IST)Updated Date: Thu, 15 Oct 2026 08:47:57 AM (IST)
'सुशासन और प्रशासनिक सुधार में युवाओं की एंट्री: MP में सीएम फेलो संभालेंगे मोर्चा, CM मोहन बोले- 'कमियां पहचानकर सुधार के सुझाव दें'
सीएम फेलोज के पांच दिवसीय प्रशिक्षण सत्र के दौरान मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का संबोधन। सौ- जनसंपर्क विभाग

HighLights

  1. सरकारी योजनाओं का मूल्यांकन करेंगे सीएम फेलोज
  2. प्रदेश के 55 जिलों से चयनित किए गए हैं युवा
  3. 2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाएगी सरकार

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल । प्रदेश के 55 जिलों से चयनित सीएम फेलोज केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन का प्रभावी मूल्यांकन करेंगे। वे योजनाओं में कमियां पहचानकर सुधार के सुझाव देंगे, ताकि जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का लाभ आमजन तक पहुंच सके।

युवाओं की भूमिका केवल नौकरी तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि उन्हें प्रदेश के विकास और सुशासन में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।

यह बात मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने बुधवार को अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान में मुख्यमंत्री यंग प्रोफेशनल्स फार डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत चयनित सीएम फेलोज के पांच दिवसीय प्रशिक्षण सत्र के शुभारंभ अवसर पर कही।

योजनाओं का बारीकी से आकलन करें -सीएम

इस अवसर पर ग्लोबल विलेज फाउंडेशन और सुशासन संस्थान के बीच समझौता भी हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम फेलोज जिला प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर सरकारी योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन और उनमें जनभागीदारी का बारीकी से आकलन करें। उनके सुझाव प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार के लिए उपयोगी साबित होने चाहिए।


उन्होंने युवाओं से आत्मविश्वास, विनम्रता और बेहतर संवाद शैली के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की अपील की। साथ ही समय प्रबंधन, नवाचार और व्यावहारिक अनुभव को महत्व देने की सलाह दी।

यह भी पढ़ें- सीहोर में 5 दिन के धरने के बाद आदिवासी आज करेंगे भोपाल कूच, CM आवास तक पैदल मार्च

2027 में युवाओं पर रहेगा फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार वर्ष 2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाएगी। पूरे साल युवाओं से जुड़ी गतिविधियां संचालित की जाएंगी। युवा अपनी योग्यता और क्षमता का उपयोग प्रदेश की बेहतरी तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने में करें।

संस्थान के उपाध्यक्ष राजीव दीक्षित ने बताया कि पांच दिवसीय प्रशिक्षण में सीएम फेलोज को डाटा विश्लेषण, जिला प्रशासन की संरचना और कार्यप्रणाली की जानकारी दी जाएगी। जनजातीय कल्याण, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, राजस्व, कृषि तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभागों के वरिष्ठ अधिकारी योजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़ी बारीकियां समझाएंगे।

अन्य राज्यों के विशेषज्ञ भी प्रशिक्षण में भाग लेंगे। इस दौरान लोक सेवा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई, युवा आयोग के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और प्रदेशभर से आए युवा उपस्थित थे।