• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

CM मोहन यादव ने दृष्टिबाधित महिला टी-20 वर्ल्ड कप की विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित, सभी को मिलेगा 25 लाख का प्रोत्साहन

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को दृष्टिबाधित महिला टी-20 क्रिकेट विश्वकप विजेता भारतीय टीम में शामिल मध्य प्रदेश की खिलाड़ियों से मुलाकात की। उन्हों...और पढ़ें

By lalit katariyaEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Sun, 14 Dec 2025 03:26:57 AM (IST)Updated Date: Sun, 14 Dec 2025 03:30:23 AM (IST)
CM मोहन यादव ने दृष्टिबाधित महिला टी-20 वर्ल्ड कप की विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित, सभी को मिलेगा 25 लाख का प्रोत्साहन
विजेताओं खिलाड़ियों से मिले मुख्यमंत्री मोहन यादव

HighLights

  1. दृष्टिबाधित महिला टी-20 क्रिकेट विश्व कप की विजेताओं से मिले मुख्यमंत्री मोहन यादव
  2. प्रत्येक खिलाड़ी को 25-25 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि, प्रशिक्षकों को मिलेंगे 1 लाख
  3. सभी खिलाड़ियों की पढ़ाई और कोचिंग आदि की व्यवस्था भी राज्य सरकार उठाएगी

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को दृष्टिबाधित महिला टी-20 क्रिकेट विश्वकप विजेता भारतीय टीम में शामिल मध्य प्रदेश की तीन महिला खिलाड़ियों से मुख्यमंत्री आवास स्थित समत्व भवन में भेंट की। इन खिलाड़ियों में सुनीता सराठे, सुषमा पटेल और दुर्गा येवले शामिल हैं।

यहां मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस उपलब्धि के लिए तीनों खिलाड़ियों को प्रोत्साहन स्वरूप 25-25 लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे। जिसमें से 10-10 लाख रुपये नकद और 15-15 लाख रुपये फिक्स्ड डिपाजिट के रूप में होंगे। इसके साथ ही खिलाड़ियों के तीन प्रशिक्षकों को भी 1-1 लाख रुपये का प्रोत्साहन दिया जाएगा।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तीनों खिलाड़ियों और तीनों प्रशिक्षकों को ट्रॉफी व अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया। प्रदेश का नाम रोशन करने वाली तीनों खिलाड़ियों की आगामी पढ़ाई और कोचिंग आदि की व्यवस्था भी राज्य सरकार द्वारा की जाएगी। मुख्यमंत्री ने तीनों प्रशिक्षक सोनू गोलकर, ओमप्रकाश पाल और दीपक पाहड़े को एक-एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की भी यहां घोषणा की।

यह भी पढ़ें- फंदा विकासखंड अब कहलाएगा 'हरिहर नगर', CM यादव ने की घोषणा; भोपाल-इंदौर राजमार्ग पर बनेगा भव्य प्रवेश द्वार

फाइनल में टीम ने नेपाल को हराया

उल्लेखनीय है कि भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने महिला टी-20 वर्ल्ड कप क्रिकेट 2025 के फाइनल मैच में नेपाल को हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। टीम में मध्य प्रदेश की आलराउंडर सुनीता सराठे, नर्मदापुरम, सुषमा पटेल दमोह और विकेटकीपर बल्लेबाज दुर्गा येवले बैतूल से हैं।