नवरात्र पर CM मोहन यादव का बड़ा तोहफा: 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों को मिलेंगे 1500 रुपये और 450 रुपये में गैस सिलेंडर सब्सिडी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 अक्टूबर को उमरिया जिले के मानपुर जनपद पंचायत के गुरुवाही ग्राम में आयोजित सम्मेलन से सिंगल क्लिक के माध्यम से योजना की रा...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 14 Oct 2026 07:50:48 AM (IST)Updated Date: Wed, 14 Oct 2026 07:50:48 AM (IST)
आज जारी होगी लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त । प्रतीकात्मकHighLights
- लाड़ली बहनों को आज मिलेगी 41वीं किस्त
- 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में आएंगे 1500 रुपये
- गैस रिफिल के लिए 450 रुपये का अनुदान भी
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल । नवरात्र के पावन पर्व पर प्रदेश की लाड़ली बहनों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 अक्टूबर को 41वीं किस्त देंगे। वह उमरिया जिले के मानपुर जनपद पंचायत अंतर्गत गुरुवाही ग्राम में आयोजित लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि अंतरित करेंगे।
प्रदेश की एक करोड़ 25 लाख पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1,500 रुपये के मान से आर्थिक सहायता राशि अंतरित की जाएगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे।
उज्ज्वला योजना का अनुदान भी मिलेगा
साथ ही प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के एलपीजी उपभोक्ता एवं गैर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना श्रेणी में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत पंजीकृत लाड़ली बहनों को 450 रुपये के मान से गैस रिफिल के लिए अनुदान राशि सिंगल क्लिक से अंतरित करेंगे।