
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए 14 अक्तूबर का दिन बेहद खास रहने वाला है। शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त जारी करेंगे।
जानकारी के अनुसार उमरिया जिले के ग्राम गुरुवाही में आयोजित विशेष राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान सिंगल क्लिक के जरिए करीब 1.25 करोड़ पात्र लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में 1500-1500 रुपये की राशि सीधे अंतरित की जाएगी।
लाड़ली बहना योजना की शुरुआत जून 2023 में की गई थी, जब पहली किस्त महिलाओं के खातों में भेजी गई थी। सितंबर 2026 तक योजना की कुल 40 किस्तें सफलतापूर्वक वितरित की जा चुकी हैं और अब 14 अक्तूबर को 41वीं किस्त दी जा रही है।
इस योजना के तहत सामान्य पात्र महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपये की वित्तीय सहायता मिलती है, जबकि सामाजिक सुरक्षा पेंशन की पात्र महिलाओं को नियमों के तहत 900 रुपये प्रति माह प्रदान किए जाते हैं।
#मध्यप्रदेश सरकार दे रही प्रोत्साहन बढ़ रहा महिलाओं का आत्मविश्वास #मुख्यमंत्री_लाड़ली_बहना_योजना से मिल रहा आर्थिक संबल ⏩हर माह ₹1,500 की सहायता राशि ⏩प्रदेश की 1.25 करोड़+ महिलाएं हो रहीं लाभान्वित @DrMohanYadav51 @mp_wcdmp #JansamparkMP #LadlibehnaYojna https://t.co/of7QFuh6at
— Jansampark MP (@JansamparkMP) October 13, 2026
यह राशि केवल आधार से लिंक और डीबीटी (DBT) सक्रिय बैंक खातों में ही जमा होती है। इसके अतिरिक्त, अगस्त 2023, 2024, 2025 और 2026 में रक्षाबंधन के पर्व पर महिलाओं को 250-250 रुपये का विशेष उपहार भी चार बार दिया जा चुका है। चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए सरकार ने योजना मद में 23,882.81 करोड़ रुपये का भव्य बजट आवंटित किया है।
यह भी पढ़ें- एमपी में 32 हजार शिक्षकों के प्रमोशन का रास्ता साफ! दिसंबर में TET परीक्षा के बाद मिलेगी पदोन्नति
यदि आप योजना की 41वीं किस्त जारी होने से पहले अपने भुगतान और खाते की स्थिति देखना चाहती हैं, तो नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल पर स्टेटस चेक कर सकती हैं: