
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अचानक हमीदिया अस्पताल पहुंचे और वहां स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में मरीजों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान मरीजों से सीधे बातचीत कर उनके उपचार और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति के बारे में जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने अस्पताल में डाक्टरों की उपलब्धता, चिकित्सा संसाधनों, दवाइयों और अन्य जरूरी सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल में संधारित किए जाने वाले रजिस्टर भी देखे। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को बेहतर उपचार, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं और समय पर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में मरीजों को इलाज के लिए परेशान न होना पड़े और उन्हें जरूरी सुविधाएं समय पर मिलें, यह सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री प्रदेश में कहीं भी अचानक पहुंचकर अस्पतालों की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- मां से आखिरी बार कहा था- दिल घबरा रहा है, दूसरे दिन राजा भोज प्रतिमा के पास मिला शव, शुक्रवार से था लापता