
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। बड़े तालाब में राजा भोज प्रतिमा के पास मिले शव की रविवार को पहचान मोहम्मद रईस (40) के रूप में हुई। वह शुक्रवार से लापता थे। लापता होने से पहले मां से फोन पर बात करते हुए उन्होंने कहा था कि उनका दिल घबरा रहा है। इसके बाद उनसे संपर्क नहीं हो सका। रईस चौकी इमामबाड़ा क्षेत्र में राजा जी का कुआं के पास रहते थे।
थाना प्रभारी दीपक डेहरिया के अनुसार स्वजनों ने बताया कि करीब दो साल से उनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। वह पहले भी खुदकुशी की कोशिश कर चुके थे। आखिरी बार उन्होंने मां से फोन पर बात कर घबराहट की बात कही थी।
यह भी पढ़ें- 10 हजार करोड़ से अधिक का अनुपूरक बजट पेश करेगी सरकार, एमपी कैबिनेट में 15 प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
शनिवार को राजा भोज प्रतिमा के पास शव मिला था। रविवार को स्वजन ने उनकी पहचान की। मौत के स्पष्ट कारणों की जांच के लिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।