• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल कफ सीरप फैक्ट्री कांड: 20 हजार का इनामी अभिषेक निगम पकड़ाया, STF ने देहरादून से दबोचा

स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने नशीले कफ सीरप की अवैध सप्लाई के मामले में फरार चल रहे 20 हजार रुपये के इनामी आरोपित अभिषेक निगम को देहरादून से गिरफ्तार...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Mon, 12 Oct 2026 09:39:37 PM (IST)Updated Date: Mon, 12 Oct 2026 09:39:37 PM (IST)
भोपाल कफ सीरप फैक्ट्री कांड: 20 हजार का इनामी अभिषेक निगम पकड़ाया, STF ने देहरादून से दबोचा
STF ने 20 हजार के इनामी अभिषेक निगम को देहरादून से पकड़ा

HighLights

  1. STF ने 20 हजार के इनामी अभिषेक निगम को देहरादून से पकड़ा
  2. भोपाल के गांधीनगर में 74 हजार नशीली सीरप बरामद हुई थीं
  3. नशीले कफ सीरप कांड में अब तक 25 आरोपित गिरफ्तार

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने नशीले कफ सीरप की अवैध सप्लाई के मामले में फरार चल रहे 20 हजार रुपये के इनामी आरोपित अभिषेक निगम को देहरादून से गिरफ्तार किया है। आरोपित रीवा का रहने वाला है और पुलिस कार्रवाई के बाद फरार हो गया था। एसटीएफ की विशेष टीम ने उसे सात अक्टूबर को उत्तराखंड के देहरादून से पकड़ा। ट्रांजिट वारंट पर भोपाल लाकर उसे पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में लिया गया है।

भोपाल में चल रही थी अवैध कफ सीरप की फैक्ट्री

एसटीएफ ने 30 मई 2026 को भोपाल के गांधीनगर स्थित पटेल सिटी में नशीले कफ सीरप की फैक्ट्री का पर्दाफाश किया था। कार्रवाई के दौरान 74 हजार बाटल कोडीनयुक्त कफ सीरप बरामद किए गए थे। ये सीरप ‘आनरेक्स’ और ‘आफकफ’ नाम से तैयार किए जा रहे थे। जांच में सामने आया था कि अभिषेक निगम, राहुल कुशवाह और सीटी जैन निवासी सागर के साथ मिलकर कोडीनयुक्त कफ सीरप की अवैध सप्लाई करता था।


मामले में अब तक 25 आरोपित गिरफ्तार

रीवा में एसटीएफ की कार्रवाई के बाद अभिषेक फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी पर एसटीएफ के उप पुलिस महानिरीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा ने 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इस मामले में अब तक 25 आरोपित गिरफ्तार किए जा चुके हैं। एसटीएफ की भोपाल इकाई मामले की आगे जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश पर 5.65 लाख करोड़ का कर्ज... दोनों उप मुख्यमंत्री ने मांगी इनोवा क्रिस्ट्रा-हाइब्रिड, वित्त विभाग ने किया इनकार