• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

एमपी में अगले दो दिनों में बढ़ेगी ठंड, तापमान में और गिरावट के आसार, मौसम विभाग का अलर्ट

MP Weather 11th November Update: मौसम विज्ञानी प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज से प्रदेश में दिन के तापमान में एक डिग्री तक की गिरावट के आसार हैं।

By PANKAJ SHRIVASTAVAEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 10 Nov 2026 08:27:41 PM (IST)Updated Date: Tue, 10 Nov 2026 08:27:41 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
एमपी में अगले दो दिनों में बढ़ेगी ठंड, तापमान में और गिरावट के आसार, मौसम विभाग का अलर्ट
पचमढ़ी को पछाड़कर 12 डिग्री पर पहुंचा दमोह।

HighLights

  1. पचमढ़ी को पछाड़कर 12 डिग्री पर पहुंचा दमोह
  2. रायसेन-छिंदवाड़ा-भोपाल पचमढ़ी से ज्यादा ठंडे
  3. पचमढ़ी से ठंडी रहीं भोपाल और दमोह की रातें

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। प्रदेश के मैदानी इलाकों में रात की सर्दी ने पहाड़ों को भी पीछे छोड़ दिया है। हिल स्टेशन पचमढ़ी में जहां न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं दमोह, रायसेन, भोपाल और छिंदवाड़ा की रातें पचमढ़ी के मुकाबले अधिक ठंडी रहीं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार को पूरे प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा।

पचमढ़ी से भी ज्यादा ठंडा दमोह

प्रदेश में सबसे कम 12.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दमोह में दर्ज हुआ। इसके बाद रायसेन में पारा 12.6 डिग्री, बालाघाट जिले के मलाजखंड में 12.8 डिग्री और छिंदवाड़ा व भोपाल में 13.0 डिग्री सेल्सियस तक आ गिरा।

राजधानी भोपाल में 24 घंटों के भीतर न्यूनतम तापमान में 3.3 डिग्री की गिरावट आई है, जिससे रात में अचानक ठंडक बढ़ गई है। जबलपुर में 13.3 डिग्री और उमरिया में रात का पारा 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

अधिकतम तापमान में खंडवा अव्वल

दूसरी तरफ, अधिकतम तापमान के मामले में खंडवा पूरे प्रदेश में अव्वल रहा, जहां दिन का पारा 34.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। इसके अलावा खरगोन में 33.8 डिग्री, धार में 33.7 डिग्री, गुना और उज्जैन में 33.4 डिग्री, रतलाम में 33.2 डिग्री और भोपाल में 32.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। अधिकांश शहरों में दिन और रात के पारे में लगभग 15 से 20 डिग्री तक का बड़ा फासला देखने को मिल रहा है।


यह भी पढ़ें- एमपी के 46.71 लाख जनधन खातों में एक रुपया भी नहीं, 1.35 करोड़ खाते निष्क्रिय; सागर, इंदौर-धार सबसे आगे

आज से दिन के पारे में होगी मामूली गिरावट

प्रदेश में बुधवार से दिन के तापमान में मामूली गिरावट होगी। मौसम विज्ञानी प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज से प्रदेश में दिन के तापमान में एक डिग्री तक की गिरावट के आसार हैं। फिर अगले दो दिन बाद न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री गिरावट के आसार है।

प्रदेश के चार बड़े शहरों का तापमान

शहर अधिकतम (°C) न्यूनतम (°C)
भोपाल 32.6 13.0
इंदौर 32.3 14.0
ग्वालियर 31.3 16.5
जबलपुर 30.5 13.3

नोट -- तापमान डिग्री सेल्सियस में

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।