• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में निजी स्कूलों की मनमानी पर कलेक्टर सख्त, निर्धारित दुकान से किताबें-यूनिफॉर्म खरीदने के दबाव पर होगी कार्रवाई

नए शिक्षा सत्र से पहले जिला प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने निजी स्कूलों द्वारा यूनिफॉर्म, किताबें और स्टेशनरी की अनि...और पढ़ें

By PANKAJ SHRIVASTAVAEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 27 Feb 2026 10:33:39 PM (IST)Updated Date: Fri, 27 Feb 2026 10:33:39 PM (IST)
भोपाल में निजी स्कूलों की मनमानी पर कलेक्टर सख्त, निर्धारित दुकान से किताबें-यूनिफॉर्म खरीदने के दबाव पर होगी कार्रवाई
निजी स्कूलों की मनमानी पर कलेक्टर सख्त। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह का नया आदेश
  2. किताबें-यूनिफॉर्म खरीदने के दबाव पर कार्रवाई
  3. 5 सदस्यीय टीमें रखेंगी निजी स्कूलों पर नजर

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। नए शिक्षा सत्र से पहले जिला प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने निजी स्कूलों द्वारा यूनिफॉर्म, किताबें और स्टेशनरी की अनिवार्य खरीद को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। आदेश के मुताबिक कोई भी निजी स्कूल प्रबंधन अभिभावकों को किसी निर्धारित दुकान से ही यूनिफॉर्म, जूते, टाई, किताबें या कॉपियां खरीदने के लिए बाध्य नहीं करेगा।

निगरानी के लिए 5 सदस्यीय टीमों का गठन

इसके लिए जिले के आठ अनुभागों में एसडीएम की अगुवाई में पांच सदस्यीय टीमें गठित की गई हैं। प्रत्येक टीम में संबंधित एसडीएम, तहसीलदार और शासकीय स्कूलों के प्राचार्य शामिल किए गए हैं। एमपी नगर, टीटी नगर, कोलार, शहर वृत्त, बैरागढ़, गोविंदपुरा, हुजूर और बैरसिया अनुभागों में यह टीमें निगरानी रखेंगी।


नए सत्र से पहले प्रशासनिक तैयारी

वर्तमान में स्कूलों की परीक्षाएं जारी हैं, जो मार्च तक चलेंगी। अप्रैल से नया सत्र शुरू होते ही अभिभावकों पर शिक्षण सामग्री खरीदने का दबाव बढ़ जाता है। इसे रोकने के लिए प्रशासन ने पहले ही तैयारी कर ली है।

यह भी पढ़ें- सिर पर 'रामायण' रख उत्तर प्रदेश से पैदल बागेश्वर धाम निकले अहमद खान, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

शिकायत पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश

कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि जैसे ही किसी अभिभावक की शिकायत मिले, संबंधित स्कूल प्रबंधन के खिलाफ तत्काल जांच कर कार्रवाई की जाए। प्रशासन का उद्देश्य पारदर्शिता सुनिश्चित करना और अभिभावकों को अनावश्यक आर्थिक बोझ से राहत दिलाना है।