मिनाक्षी नटराजन के मामले से लिया सबक, अब हर चुनाव में डमी प्रत्याशी तैयार रखेगी कांग्रेस पार्टी
कांग्रेस ने चुनावों में नामांकन संकट से बचने के लिए अब लोकसभा, विधानसभा और निकाय चुनावों में डमी प्रत्याशी उतारने का फैसला किया है, ताकि वाकओवर जैसी स्थिति न बने।
Publish Date: Tue, 30 Jun 2026 08:39:38 AM (IST)Updated Date: Tue, 30 Jun 2026 08:39:38 AM (IST)
प्रदेश कांग्रेस चुनावों में अपने प्रत्याशियों को लेकर सतर्कता बरतेगी। (फाइल फोटो)HighLights
- कांग्रेस अब सभी चुनावों में डमी प्रत्याशी तैयार रखेगी।
- नामांकन निरस्त या प्रत्याशी बदलने की स्थिति से निपटने की तैयारी।
- इंदौर, भिंड, विदिशा और खजुराहो जैसे मामलों से ली सीख।
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। प्रदेश में कई उदाहरणों से सबक लेते हुए प्रदेश कांग्रेस चुनावों में अपने प्रत्याशियों को लेकर सतर्कता बरतेगी। वह लोकसभा और विधानसभा के साथ ही नगरीय निकाय चुनावों में अब अपने डमी प्रत्याशी भी तैयार रखेगी, जिससे आवश्यकता पड़ने पर उसे पार्टी की ओर से चुनाव मैदान में उतारा जा सके।
दरअसल, डमी प्रत्याशी न होने से पार्टी चुनाव मैदान से बाहर हो जाती है। इससे कार्यकर्ताओं को मनोबल टूटता है। प्रदेश में एक नहीं कई बार ऐसे अवसर आ चुके हैं, जब भाजपा को चुनाव में वाकओवर मिला हो।
ये हैं पुराने वो मामले, जिनसे कांग्रेस ने ली सीख
- 2024 के लोकसभा चुनाव के समय इंदौर से कांग्रेस ने अक्षय कांति बम को प्रत्याशी बनाया था, लेकिन वह ऐन वक्त पर पार्टी छोड़ भाजपा में चले गए।
- उसके पहले भिंड लोकसभा से डॉ भागीरथ प्रसाद ने भी ऐसा ही किया था, वे भी टिकट लेकर भाजपा में चल गए थे।
- विदिशा से सुषमा स्वराज के चुनाव में भी ऐसी ही स्थिति बनी थी, तब पार्टी के प्रत्याशी राजकुमार पटेल ने बी फार्म लेने के बाद भी जमा नहीं किया था।
- खजुराहो से कांग्रेस ने समाजवादी के प्रत्याशी को समर्थन दिया, लेकिन उनका नामांकन निरस्त हो गया। अंत में पार्टी को सीपीआइ के प्रत्याशी को समर्थन देना पड़ा।
- राज्यसभा चुनाव में पार्टी ने मीनाक्षी नटराजन को उम्मीदवार बनाया, लेकिन वैकल्पिक कोई व्यवस्था नहीं रखी। उनका नामांकन निरस्त हुआ, तो भाजपा का उम्मीदवार कम संख्या बल होने के बाद भी निर्विरोध निर्वाचित हो गया।
ये खबर भी पढ़ें- खाना टेस्टी न बनाने पर IPL क्रिकेटर शशांक सिंह और रिटायर्ड IPS पिता ने कुक से की मारपीट, भोपाल में मामला दर्ज