
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल: कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के त्यागपत्र की मांग को लेकर भोपाल में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय का घेराव करने का निर्णय लिया है।
सोमवार को होने वाले इस प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और अन्य नेता शामिल होंगे।
संगठन महामंत्री संजय कामले ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रदेशव्यापी है और सभी प्रमुख नेता इसमें भाग लेंगे। 30 सितंबर को जिलों में जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय का भी घेराव किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- आम लोगों के लिए बड़ी राहत, 3 दिन की बैंक हड़ताल हुई स्थगित, IBA और UFBU की बैठक में बनी सहमति
कांग्रेस का कहना है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदाता सूची की शुद्धता आवश्यक है। विशेष गहन पुनरीक्षण में कई गड़बड़ियों के सवाल उठाए गए हैं। नव मतदाता के लिए फार्म में किए गए प्रविधान कानून के अनुसार नहीं हैं।
यह भी पढ़ें- एमपी में 7 महीने से अटके आयुष्मान भुगतान जारी करने की मांग, डॉक्टरों-कर्मचारियों के वेतन और दवाओं के अटके हैं पैसे