• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

'मुझे मुख्यमंत्री नहीं बनना', जीतू पटवारी का बड़ा बयान, कहा- कांग्रेस की सरकार बनाना ही एकमात्र लक्ष्य

MP News: मध्य प्रदेश में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने 'नईदुनिया' से विशेष चर्चा में कहा कि हर किसी नेता के मन में उच्च पद पर पहुंचने की आकांक्षा होती है और होनी भी चाहिए, लेकिन उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बननी चाहिए, बस यही उनका एकमात्र ध्येय है।

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sun, 25 Jan 2026 07:16:43 PM (IST)Updated Date: Sun, 25 Jan 2026 07:16:43 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
'मुझे मुख्यमंत्री नहीं बनना', जीतू पटवारी का बड़ा बयान, कहा- कांग्रेस की सरकार बनाना ही एकमात्र लक्ष्य
जीतू पटवारी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनना है

HighLights

  1. जीतू पटवारी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनना है
  2. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी में नई और पुरानी पीढ़ी के बीच सामंजस्य की कमी को नकारा
  3. नईदुनिया से विशेष चर्चा में कहा- दिग्विजय पितातुल्य, राजनीतिक यात्रा में बहुत कुछ सीखा

धनंजय प्रताप सिंह/ वैभव श्रीधर, नईदुनिया। हर किसी नेता के मन में उच्च पद पर पहुंचने की आकांक्षा होती है और होनी भी चाहिए, मगर मुझे मुख्यमंत्री नहीं बनना है। कांग्रेस की सरकार बननी चाहिए, बस यही एकमात्र ध्येय है। इसे लेकर अपने पूरे सामर्थ्य के साथ काम कर रहा हूं। इसमें सभी का सहयोग मिल रहा है। भले ही कोई कुछ भी कहे पर हम एकजुट हैं और चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ रहे हैं। नई और पुरानी पीढ़ी के बीच सामंजस्य की कमी की बात उठती है पर ऐसा नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पितातुल्य हैं और अपनी राजनीतिक यात्रा में उनसे बहुत कुछ सीखा है। यह बात कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने 'नईदुनिया' से विशेष चर्चा में कही।

पटवारी ने दावा किया कि कांग्रेस में सब-कुछ ठीक चल रहा है। सभी वरिष्ठ नेता नई टीम के साथ कदमताल कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह हों या फिर कमल नाथ, सबका मार्गदर्शन हमें मिल रहा है। जिला और संभाग स्तर पर वरिष्ठों के साथ निरंतर संवाद भी होता है। समन्वय समिति भी बनाई है, जिसकी प्रतिमाह बैठक का प्रविधान किया है ताकि स्थानीय स्तर पर सामंजस्य के साथ काम हो।


भाजपा की कथनी और करनी में अंतर- पटवारी

उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी का अंतर कई अवसरों पर सामने आ चुका है। चाहे वह किसानों को उपज का उचित मूल्य दिलाने की बात हो या फिर लाड़ली बहना को तीन हजार रुपये प्रतिमाह देने का सवाल हो। आज प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति क्या है, इस पर बात क्यों नहीं होती है। ड्रग्स का कारोबार फल-फूल रहा है तो इसके लिए क्या कांग्रेस दोषी है?

यह भी पढ़ें- मध्‍य प्रदेश के जिस विभाग में भ्रष्टाचार न हो, तो उसके मुखिया का नागरिक अभिनंदन करूंगा, जीतू पटवारी ने कहा

कोई क्षेत्र ऐसा नहीं बचा, जहां माफिया न हों- पटवारी

उन्होंने पूछा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार लंबे समय से है तो फिर माफिया कैसे पनप गए। इन्हें किसका संरक्षण है। कोई क्षेत्र ऐसा नहीं बचा, जहां माफिया न हों। निवेश को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, मगर हकीकत क्या है, यह बेरोजगारी और पलायन देखकर समझा जा सकता है। जनता ने हमें विपक्ष में रहकर काम करने का दायित्व दिया है। हम सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाना चाहते हैं, इसलिए ज्वलंत मुद्दों पर सरकार से हस्तक्षेप की मांग करते हैं।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।