• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

राष्ट्रपति से मिलने का समय नहीं मिला तो मार्च निकालेगी कांग्रेस, जीतू पटवारी ने दी चेतावनी, बोले- जवाबदेही से बच रही BJP

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र को बचाने का अभियान चला रही है। भाजपा देश की संवैधानिक संस्थाओं को नख-दंत विहीन कर...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Fri, 12 Jun 2026 10:40:57 AM (IST)Updated Date: Fri, 12 Jun 2026 10:41:26 AM (IST)
राष्ट्रपति से मिलने का समय नहीं मिला तो मार्च निकालेगी कांग्रेस, जीतू पटवारी ने दी चेतावनी, बोले- जवाबदेही से बच रही BJP
जीतू पटवारी ने भाजपा पर साधा निशाना (फाइल फोटो)

HighLights

  1. राष्ट्रपति से भेंट का समय नहीं मिला तो मार्च निकालेगी कांग्रेस
  2. इसको लेकर जीतू पटवारी ने सरकार को चेतावनी जारी की है
  3. सरकार जवाबदेही से बचने का प्रयास कर रही है- पटवारी

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र को बचाने का अभियान चला रही है। भाजपा देश की संवैधानिक संस्थाओं को नख-दंत विहीन करने में लगी है। राज्यसभा चुनाव में जो खेल हुआ, उसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से हस्तक्षेप की मांग की जाएगी। इसके लिए उनसे समय मांगा गया है।

वहीं, शुक्रवार को दिल्ली में मीडिया के माध्यम से देशभर के सामने सीट चोरी का षडयंत्र लाया जाएगा। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि विधायकों को राष्ट्रपति से भेंट का समय नहीं मिला तो मार्च निकाला जाएगा और फिर आगे की रणनीति तय की जाएगी।


सरकार जवाबदेही से बच रही है- जीतू पटवारी

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश में बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि, युवाओं के भविष्य से जुड़े पेपर लीक जैसे मामलों और किसानों की समस्याओं पर सरकार जवाबदेही से बचने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस राज्यसभा सीट के साथ जनता में नरैटिव की लड़ाई भी हार गई

उन्होंने आगे कहा कि किसान खाद और उर्वरक जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए परेशान हैं। देश की अर्थव्यवस्था चुनौतियों का सामना कर रही है और विदेश नीति से लेकर आम जनता के जीवन से जुड़े कई मुद्दों पर असंतोष का माहौल है। कांग्रेस जनता की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए अपना संघर्ष जारी रखेगी।