• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP में 7500 पदों पर निकली सरकारी भर्ती, परीक्षा 30 अक्टूबर से, ऑनलाइन आवेदन शुरू

मध्य प्रदेश में युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आ गया है। एमपी कर्मचारी चयन बोर्ड ने मध्य प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती 2025 के लिए नई रूलब...और पढ़ें

By Nai Dunia News NetworkEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Sun, 05 Oct 2025 09:50:36 PM (IST)Updated Date: Sun, 05 Oct 2025 09:50:35 PM (IST)
MP में 7500 पदों पर निकली सरकारी भर्ती, परीक्षा 30 अक्टूबर से, ऑनलाइन आवेदन शुरू
MP में 7500 पदों पर निकली सरकारी भर्ती

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। मध्य प्रदेश में युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आ गया है। एमपी कर्मचारी चयन बोर्ड ने मध्य प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती 2025 के लिए नई रूलबुक जारी की है। इसके तहत प्रदेश भर में 7500 सिपाही पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार इन पदों के लिए 15 सितंबर से आवेदन कर सकते हैं।

कैसें करें आवेदन?

रूलबुक के अनुसार, परीक्षा प्रक्रिया 30 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी और यह दो पालियों में आयोजित की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार एमपी कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षण और दस्तावेज जांच शामिल होगी। सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों को पुलिस विभाग में आरक्षक पद पर नियुक्त किया जाएगा।


62,000 रुपये तक वेतन

एमपी पुलिस सिपाही की सैलरी भी आकर्षक है। आरक्षकों को 19,500 रुपये से लेकर 62,000 रुपये प्रति माह तक वेतन मिलेगा, जो पद, अनुभव और ग्रेड के अनुसार बढ़ सकता है।

परीक्षा शुल्क

परीक्षा शुल्क की बात करें तो सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये, जबकि एससी, एसटी, पिछड़ा, ईडब्ल्यूएस वर्ग (मध्यप्रदेश के मूल निवासी) के लिए 250 रुपये तय किए गए हैं। इसके अतिरिक्त विभागीय परीक्षा में सामान्य वर्ग के लिए 200 रुपये और एससी, एसटी, पिछड़ा, ईडब्ल्यूएस के लिए 100 रुपये शुल्क होगा।

यह भर्ती उन युवाओं के लिए विशेष अवसर है, जो पुलिस विभाग में करियर बनाने की योजना बना रहे हैं। अधिकारियों ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय पर आवेदन करें और सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें।

इसे भी पढ़ें... अक्टूबर में शुरू होनी है भोपाल मेट्रो, पर पार्किंग व्यवस्था अधर में