• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में रसोई गैस का संकट, 98 हजार परिवारों के चूल्हे पर आंच, 83 हजार LPG कनेक्शन बंद

भोपाल में करीब 98 हजार परिवारों के सामने रसोई गैस का संकट खड़ा हो गया है। ई-केवाईसी नहीं कराने पर 83 हजार एलपीजी कनेक्शन बंद किए गए हैं, जबकि 30 से अध...और पढ़ें

By Madanmohan malviyaEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Thu, 08 Oct 2026 09:12:03 AM (IST)Updated Date: Thu, 08 Oct 2026 09:13:31 AM (IST)
भोपाल में रसोई गैस का संकट, 98 हजार परिवारों के चूल्हे पर आंच, 83 हजार LPG कनेक्शन बंद
भोपाल में रसोई गैस का संकट, 83 हजार LPG कनेक्शन बंद (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. पीएनजी के नाम पर 15 हजार परिवारों के एलपीजी कनेक्शन ब्लॉक
  2. ई-केवाईसी नहीं कराने पर 83 हजार एलपीजी कनेक्शन बंद
  3. कई कॉलोनियों में पीएनजी लाइन ही नहीं है

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी में करीब 98 हजार परिवारों के सामने रसोई गैस का संकट खड़ा हो गया है। ई-केवाईसी नहीं कराने पर 83 हजार एलपीजी कनेक्शन बंद किए गए हैं, जबकि 30 से अधिक कालोनियों के 14 से 15 हजार कनेक्शन पीएनजी उपलब्ध होने के रिकॉर्ड के आधार पर ब्लॉक हैं।

कई कॉलोनियों में नहीं है पीएनजी लाइन

समस्या यह है कि कई कालोनियों में पीएनजी लाइन ही नहीं है। कुछ जगह लाइन बिछी है, लेकिन घरों को कनेक्शन नहीं मिले हैं। ऐसे उपभोक्ताओं की एलपीजी बुकिंग भी बंद हो गई है। रहवासी गैस एजेंसियों के चक्कर लगा रहे हैं।


उपभोक्ता एजेंसी में नंबर देकर जान सकते हैं कारण

जिला आपूर्ति नियंत्रक चंद्रभान सिंह जादौन का कहना है कि उपभोक्ता एजेंसी में अपना नंबर देकर कनेक्शन ब्लॉक होने का कारण पता कर सकते हैं। पीएनजी उपलब्ध नहीं होने पर लिखित शिकायत देकर दोबारा ईकेवाईसी करानी होगी। समाधान नहीं होने पर संबंधित गैस कंपनी की वेबसाइट या टोल फ्री नंबर पर शिकायत की जा सकती है।

यह भी पढ़ें- भोपाल के बागमुगालिया में बड़ा हादसा टला, सीवेज खोदाई के दौरान कटी गैस पाइपलाइन, तेजी से हुआ रिसाव, ठेकेदार के खिलाफ FIR दर्ज