• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP AYUSH NEET Counselling 2026: 41 आयुष कॉलेजों में 3000 से ज्यादा सीटों की रेस; 3 दिन बैंक बंद, फीस भरने में फंसा पेच

मध्यप्रदेश में 2026-27 सत्र के लिए आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया 28 सितंबर से शुरू होगी। 41 आयुष कॉलेजों में 3000 से ज्य...और पढ़ें

By mukesh vishwakarmaEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Sun, 27 Sep 2026 08:34:27 PM (IST)Updated Date: Sun, 27 Sep 2026 08:34:27 PM (IST)
MP AYUSH NEET Counselling 2026: 41 आयुष कॉलेजों में 3000 से ज्यादा सीटों की रेस; 3 दिन बैंक बंद, फीस भरने में फंसा पेच
पं. खुशीलाल शर्मा शासकीय आयुर्वेद कॉलेज, भोपाल। नईदुनिया।

HighLights

  1. 41 आयुष कॉलेजों में 3000 से ज्यादा सीटों पर काउंसलिंग
  2. आवंटन 28 सितंबर को और प्रवेश 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक
  3. 28 से 30 सितंबर तक बैंक बंद,फीस जमा करने में हाेगी परेशानी

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्यप्रदेश के आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी आयुष मेडिकल कॉलेजों में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी। आयुष नीट में क्वालीफाई विद्यार्थियों को ऑल इंडिया कोटा की 15 प्रतिशत सीटों पर मेरिट के आधार पर 28 और 29 सितंबर को प्रवेश दिया जाएगा।

इसके लिए विद्यार्थियों को पं. खुशीलाल शर्मा शासकीय आयुर्वेद कॉलेज भोपाल में रिपोर्टिंग कर दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा।

इसके बाद आवंटित कॉलेज में प्रवेश की औपचारिकता पूरी की जाएगी। वहीं स्टेट कोटे की 85 प्रतिशत सीटों के लिए संशोधित मेरिट सूची जारी होने के बाद 28 सितंबर को सीट आवंटन होगा।

41 कॉलेजों की सीटों का आवंटन

आवंटित कॉलेज में 29 सितंबर से एक अक्टूबर तक प्रवेश लिए जाएंगे। एमपी ऑनलाइन के माध्यम से जारी सूची के मुताबिक पहले चरण में भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, रीवा, उज्जैन, इंदौर, रतलाम, मंदसौर, छतरपुर और शिवपुरी सहित प्रदेश के 41 आयुष मेडिकल कॉलेजों की 3000 से अधिक सीटों पर प्रवेश होंगे।


यह भी पढ़ें- देश के 48 आयुर्वेद कॉलेजों की मान्यता पर रोक: MP के 9 कॉलेज शामिल, NCISM की बड़ी कार्रवाई

तीन दिन बैंक बंद, फीस को लेकर चिंता

आयुष मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. राकेश पाण्डेय ने बताया कि कहा कि 28 से 30 सितंबर तक बैंक बंद रहने के दौरान ही ऑल इंडिया और स्टेट कोटे की प्रवेश प्रक्रिया चल रही है।

ऐसे में विद्यार्थियों को प्रवेश शुल्क जमा करने में परेशानी हो सकती है। उन्होंने संचालनालय आयुष और आयुष विभाग से ऐसी व्यवस्था करने की मांग की है, जिससे विद्यार्थियों को फीस जमा करने में परेशानी न हो।