देश के 48 आयुर्वेद कॉलेजों की मान्यता पर रोक: MP के 9 कॉलेज शामिल, NCISM की बड़ी कार्रवाई
एनसीआईएसएम ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए देशभर के 48 आयुर्वेद कॉलेजों पर रोक लगाई है। इनमें मध्य प्रदेश के 9 कॉलेज शामिल हैं।
Publish Date: Sat, 19 Sep 2026 10:40:01 PM (IST)Updated Date: Sat, 19 Sep 2026 10:40:01 PM (IST)
NCISMHighLights
- देशभर के 48 आयुर्वेद कॉलेजों पर रोक
- एनसीआईएसएम ने शैक्षणिक मान्यता रोकी
- एमपी के 9 कॉलेज भी सूची में शामिल
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। देशभर के 48 आयुर्वेद कालेजों की शैक्षणिक मान्यता सत्र 2026-27 के लिए नेशनल कमिशन फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन (एनसीआईएसएम) ने रोक दी है। इनमें मध्य प्रदेश के नौ कॉलेज शामिल हैं।
इसके अलावा कर्नाटक और उत्तर प्रदेश के आठ-आठ, गुजरात के सात, पंजाब के चार, राजस्थान और महाराष्ट्र के तीन-तीन तथा हरियाणा के दो कॉलेज हैं।
बिहार, छत्तीसगढ़, नई दिल्ली और उत्तराखंड के एक-एक कॉलेज की मान्यता पर भी रोक लगाई गई है।
मानक पूरे नहीं होने पर लगाई रोक
बताया गया है कि कॉलेजों में टीचिंग स्टाफ की कमी, शिक्षकों का नियमित नहीं होना, प्रबंधन द्वारा निरीक्षण कराने से इन्कार, अस्पताल में मरीजों की संख्या निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं होना और अन्य मापदंडों में कमी पाए जाने के कारण यह कार्रवाई की गई है।
एक साल लिए कार्रवाई
मान्यता पर रोक फिलहाल केवल 2026-27 सत्र के लिए है। आयुष मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. राकेश पाण्डेय ने कहा कि आयुर्वेद पैथी और छात्रहित में विकास के लिए यह निर्णय हुआ है। मान्यता पर रोक केवल एक सत्र के लिए है।