• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

'फर्जी IAS' तृप्ति और भाई को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा; चचेरा भाई और ड्राइवर चार दिन की पुलिस रिमांड पर

पुलिस जांच में फर्जी सीबीआई आईडी, जाली दस्तावेज और एडिटेड तस्वीरें मिलने की बात सामने आई है।

By naman MishraEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Mon, 07 Sep 2026 09:16:15 PM (IST)Updated Date: Tue, 08 Sep 2026 07:40:23 AM (IST)
'फर्जी IAS' तृप्ति और भाई को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा; चचेरा भाई और ड्राइवर चार दिन की पुलिस रिमांड पर
तृप्ति सिंह राजपूत और उसके भाई को सोमवार को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया।फाइल फोटो।

HighLights

  1. तृप्ति और भाई को न्यायिक हिरासत में भेजा गया
  2. सरकारी नौकरी के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये की ठगी
  3. चचेरा भाई प्रखर और ड्राइवर चार दिन की पुलिस रिमांड पर

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति सिंह राजपूत और उसके भाई को सोमवार को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

वहीं तृप्ति के चचेरो भाई प्रखर और ड्राइवर को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

चारों आरोपियों को प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट शरद जायसवाल की अदालत में पेश किया गया था। पुलिस ने चारों की रिमांड मांगी थी। सुनवाई के दौरान तृप्ति के अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि तृप्ति और उसके भाई से पहले ही पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ की जा चुकी है। ऐसे में उन्हें दोबारा पुलिस रिमांड पर भेजने की जरूरत नहीं है।


अदालत ने तर्क को स्वीकार करते हुए दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जबकि प्रखर और ड्राइवर से पूछताछ के लिए चार दिन की पुलिस रिमांड मंजूर की गई।

फर्जी आईडी से लेकर नियुक्ति पत्र तक

तृप्ति पर खुद को आईएएस अधिकारी और मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग की अतिरिक्त निदेशक बताकर लोगों को सरकारी नौकरी और पर्यटन संपत्तियों की लीज दिलाने के नाम पर ठगी करने का आरोप है।

जांच में पुलिस को उसके पास से फर्जी सीबीआई आईडी कार्ड, भारत सरकार लिखी कार, जाली दस्तावेज और मसूरी में ट्राफी के साथ खिंचवाई गईं फर्जी तस्वीरें मिली हैं।

यह भी पढ़ें- 'फर्जी IAS' तृप्ति रिमांड के बाद आज कोर्ट में होगी पेश; सिर्फ नकली दस्तावेज ही नहीं, AI से तैयार तस्वीरों से रची साजिश

एआई टूल्स की जांच पर फोकस

पुलिस को आशंका है कि तृप्ति ने अपना रसूख कायम करने और अधिकारियों व लोगों को प्रभावित करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और फोटो एडिटिंग टूल का इस्तेमाल किया।

पूछताछ में सामने आया कि वह एआई की मदद से सरकारी नौकरी के फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार करती थी। इसके बाद डिजिटल फाइलों को डिलीट कर देती थी।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।