• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में काली मंदिर के सामने मिली गोवंश के अवशेष से भरी बोरी, हिन्दू संगठन ने किया चक्काजाम

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार देर रात तलैया क्षेत्र स्थित काली मंदिर के सामने गोवंश के अवशेष मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी लगते ही ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Mon, 23 Mar 2026 07:08:21 AM (IST)Updated Date: Mon, 23 Mar 2026 07:09:34 AM (IST)
भोपाल में काली मंदिर के सामने मिली गोवंश के अवशेष से भरी बोरी, हिन्दू संगठन ने किया चक्काजाम
मार्ग पर चक्काजाम कर प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

HighLights

  1. भोपाल के काली मंदिर के पास मिले गोवंश के अवशेष
  2. हिंदू संगठनों का सड़क पर चक्काजाम
  3. मंदिर के सामने अवशेष मिलने पर भड़के कार्यकर्ता

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार देर रात तलैया क्षेत्र स्थित काली मंदिर के सामने गोवंश के अवशेष मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी लगते ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर एकत्र हो गए और मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।

प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, आरोप लगाया कि क्षेत्र में लगातार इस तरह की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन प्रशासन ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है। उन्होंने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की।


दरअसल, राजधानी में गोकशी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। पुलिस के अनुसार रविवार रात करीब 11 बजे काली मंदिर के सामने डिवाइडर पर बोरी पड़ी थी, जिसमें गोवंश के अवशेष होने की सूचना मिली।

यह भी पढ़ें- देवास का खौफनाक मंजर, खुले में फेंके जा रहे पशुओं के शव, प्रशासन को लेकर उठे सवाल

एसीपी चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि प्रदर्शनकारियों से बात कर केस दर्ज किया जाएगा। फिलहाल जांच की जा रही है कि अवशेष से भरी बोरी कहां से आई है और किसने फेंकी।