• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में सड़क पर VIP रौब दिखाने वालों पर चला कानून का डंडा, 122 वाहनों के उतारे गए हूटर और काली फिल्म

भोपाल में सड़क पर वीआईपी रौब दिखाने और यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी करने वालों के खिलाफ बुधवार को भी विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की गई। इस दौर...और पढ़ें

By prashant vyasEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Thu, 16 Jul 2026 10:57:37 AM (IST)Updated Date: Thu, 16 Jul 2026 10:57:37 AM (IST)
भोपाल में सड़क पर VIP रौब दिखाने वालों पर चला कानून का डंडा, 122 वाहनों के उतारे गए हूटर और काली फिल्म
भोपाल में 122 वाहनों के उतारे गए हूटर और काली फिल्म

HighLights

  1. सड़क पर वीआईपी रौब दिखाने वालों पर चला कानून का डंडा
  2. सीजेएम (CJM) की मौजूदगी में उतारे गए हूटर और काली फिल्म
  3. नियमों का उल्लंघन करने वाले 122 वाहनों के चालान बनाए गए

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी में सड़क पर वीआईपी रौब दिखाने और यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी करने वालों के खिलाफ बुधवार को भी विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की गई। जिला न्यायालय के निर्देश पर आईएसबीटी बस स्टैंड के पास मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस और एमपी नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया।

122 वाहनों के कटे चालान

इस दौरान हूटर, सायरन, पदनाम दर्शाने वाली अवैध नेम प्लेट, काली फिल्म और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 122 वाहनों के चालान बनाए गए। अभियान का नेतृत्व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अग्नीन्ध्र कुमार द्विवेदी ने किया। उनके साथ अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रियंक दुबे और न्यायिक मजिस्ट्रेट विजय कुमार पाठक, भारत सिंह रघुवंशी और शरद जायसवाल भी मौजूद रहे।


यह भी पढ़ें- भोपाल में ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान, हूटर और अवैध ब्लैक फिल्म लगे वाहनों पर चला डंडा, वसूला ₹17 हजार जुर्माना

प्रभाव दिखाने वाली नेम प्लेटें भी हटाई गईं

कार्रवाई में यातायात पुलिस के एक सहायक पुलिस आयुक्त, यातायात थाना प्रभारी, दो सूबेदार, 35 पुलिसकर्मी और स्थानीय थाना पुलिस शामिल रही। जांच के दौरान नियमों के विरुद्ध लगे हूटर-सायरन हटवाए गए, काली फिल्म उतरवाई गई और प्रभाव दिखाने वाली नेम प्लेटें भी मौके पर हटाई गईं।