• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान, हूटर और अवैध ब्लैक फिल्म लगे वाहनों पर चला डंडा, वसूला ₹17 हजार जुर्माना

न्यायालय के आदेश के बाद भोपाल में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ एमपी पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई शुरू कर दी है।

By mukesh vishwakarmaEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 14 Jul 2026 09:12:54 PM (IST)Updated Date: Tue, 14 Jul 2026 09:12:54 PM (IST)
भोपाल में ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान, हूटर और अवैध ब्लैक फिल्म लगे वाहनों पर चला डंडा, वसूला ₹17 हजार जुर्माना
हूटर और अवैध ब्लैक फिल्म लगे वाहनों पर चला डंडा।

HighLights

  1. तहसीलदार और महापौर के वाहन भी नहीं बचे
  2. भोपाल में नियमों की अनदेखी पर पुलिस सख्त
  3. वीआईपी नंबर प्लेट और हूटर हटाने की अपील

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। न्यायालय के आदेश के बाद भोपाल में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ एमपी पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इस अभियान में हूटर, अवैध ब्लैक फिल्म और मॉडिफाइड नंबर प्लेट वाले वाहनों को निशाने पर लिया जा रहा है। ट्रैफिक पुलिस के एसीपी ट्रैफिक देवेंद्र कुमार यादव ने बताया कि यह विशेष अभियान दो दिन तक चलेगा।

अभियान का पहला दिन

अभियान के पहले दिन दोपहर 1:30 बजे से शाम पांच बजे तक शहर के विभिन्न चौराहों पर लगभग 100 वाहनों की जांच की गई। इस दौरान नियम तोड़ने वाले 13 से अधिक वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई। सबसे अधिक साढ़े तीन हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। कुल साढ़े 17 हजार रुपये का फाइन वसूल किया जा चुका है।


प्रशासनिक और वीआईपी वाहनों पर भी कार्रवाई

कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक और जनप्रतिनिधियों के वाहन भी जांच के दायरे में आए। टीटी नगर तहसीलदार करुणा दंडोतिया के सरकारी वाहन में हूटर लगा पाया गया। पुलिस ने चालानी कार्रवाई शुरू की तो तहसीलदार बिना सूचना दिए वहां से चली गईं। इसके बाद पुलिस ने उन्हें वापस बुलाया लेकिन चालानी कार्रवाई नहीं की गई।

इसी तरह छिंदवाड़ा के महापौर के वाहन की भी जांच की गई। वाहन में गलत नंबर प्लेट और हूटर पाए जाने पर चालान काटा गया। इतना ही नहीं, एक निजी पुलिस वाहन पर भी हूटर और माडिफाइड नंबर प्लेट लगे होने के कारण चालानी कार्रवाई की गई।

क्या-क्या हुआ चेक?

ट्रैफिक डीसीपी ने बताया कि अभियान के तहत मुख्य रूप से तीन चीजों की जांच की जा रही है। पहला वाहनों में लगे अवैध हूटर और सायरन। दूसरा काली फिल्म लगी हुई गाड़ियां। तीसरा फैंसी और माडिफाइड नंबर प्लेट। न्यायालय ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी सरकारी या निजी वाहन में नियम के विपरीत हूटर और नंबर प्लेट नहीं होने चाहिए। अधिकारियों ने बताया कि आम लोगों की शिकायत थी कि कई वाहन नियमों को ताक पर रखकर हूटर बजाकर निकलते हैं और जाम लगाते हैं। इसी को देखते हुए यह अभियान चलाया गया है।

यह भी पढ़ें- दतिया उपचुनाव से पहले कांग्रेस में बगावत के सुर, प्रत्याशी न बनाए जाने से अवधेश नायक नाराज, मुख्यमंत्री ने कहा- वे हमारे भाई

दो दिन चलेगा अभियान

ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि यह अभियान गुरुवार तक जारी रहेगा। शहर के व्यस्त चौराहों, वीआईपी रोड और सरकारी कार्यालयों के आसपास विशेष चेकिंग की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपने वाहन से अवैध हूटर, ब्लैक फिल्म और गलत नंबर प्लेट तुरंत हटा लें, वरना कड़ी कार्रवाई की जाएगी।