• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में साइबर ठगों की सेंधमारी... टास्क, डिलीवरी और UPI के नाम पर 3 लोगों से 80 हजार से अधिक ठगे

डिलीवरी एजेंट बनकर कॉल करने वाले ठग ने पता ट्रेस नहीं होने का बहाना बनाया और गूगल पे पर प्रक्रिया कराने के नाम पर उनके खाते से दो बार में 24,800 रुपये...और पढ़ें

By prashant vyasEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 23 Jul 2026 10:23:51 PM (IST)Updated Date: Thu, 23 Jul 2026 10:23:50 PM (IST)
भोपाल में साइबर ठगों की सेंधमारी... टास्क, डिलीवरी और UPI के नाम पर 3 लोगों से 80 हजार से अधिक ठगे
भोपाल में साइबर ठगों की सेंधमारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। साइबर ठग लगातार नए तरीकों से लोगों को जाल में फंसा रहे हैं। ऐशबाग, टीला जमालपुरा और कोहेफिजा थाना क्षेत्रों में सामने आए तीन अलग-अलग मामलों में बदमाशों ने टास्क पूरा करने के नाम पर इनाम, ऑनलाइन ऑर्डर की डिलीवरी और फर्जी यूपीआई ट्रांजेक्शन का सहारा लेकर तीन लोगों से 80 हजार रुपये से अधिक की धोखाधड़ी कर ली। पुलिस ने तीनों मामलों में अज्ञात आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डिलीवरी के बहाने खाते से 24,800 रुपये निकाले

टीला जमालपुरा निवासी अधिवक्ता संजय कुमार दुबे ने ऑनलाइन ड्राई फ्रूट का ऑर्डर किया था। डिलीवरी एजेंट बनकर कॉल करने वाले ठग ने पता ट्रेस नहीं होने का बहाना बनाया और गूगल पे पर प्रक्रिया कराने के नाम पर उनके खाते से दो बार में 24,800 रुपये निकाल लिए। घटना के बाद उन्होंने बैंक पहुंचकर अपना खाता बंद कराया।


बिना ओटीपी भेजे ही यूपीआई से निकाले 38 हजार रुपये

कोहेफिजा निवासी 75 वर्षीय सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी प्रकाश चंद्र जैन के बैंक खाते से यूपीआई के जरिए 38,070 रुपये निकाल लिए गए। हैरानी की बात यह रही कि उन्होंने कभी यूपीआई या नेट बैंकिंग का उपयोग ही नहीं किया। साथ ही न उन्होंने कोई ओटीपी भेजी या न किसी लिंक पर क्लिक किया। खाते से रकम कटने के संदेश मिलने पर उन्होंने बैंक और एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।

टेलीग्राम पर प्रीमियम टास्क का झांसा देकर 17,800 रुपये ठगे

ऐशबाग निवासी मोहम्मद उमर खान को 15 जुलाई को व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर टास्क पूरा करने पर इनाम का लालच दिया गया। शुरुआत में छोटे-छोटे टास्क पूरे कराने पर कुछ रकम लौटाकर भरोसा जीता गया। बाद में उन्हें टेलीग्राम पर जोड़कर प्रीमियम टास्क के नाम पर अलग-अलग यूपीआई आईडी पर रुपये जमा कराए गए। उमर ने कुल 25,800 रुपये भेजे, जिनमें से 8 हजार रुपये वापस मिले, जबकि 17,800 रुपये की ठगी हो गई।

यह भी पढ़ें- उज्जैन सिंहस्थ के लिए महाप्लान, हर जिले से 10% पुलिस बल को मिलेगी स्पेशल ट्रेनिंग, 53 बैच में पूरा होगा प्रशिक्षण