• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

उज्जैन सिंहस्थ के लिए महाप्लान, हर जिले से 10% पुलिस बल को मिलेगी स्पेशल ट्रेनिंग, 53 बैच में पूरा होगा प्रशिक्षण

सिंहस्थ के दौरान लगभग तीन करोड़ लोगों के आने की संभावना है। इसी दृष्टि से प्रशिक्षण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। कार्यशाला भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभाग...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Thu, 23 Jul 2026 10:20:16 PM (IST)Updated Date: Thu, 23 Jul 2026 10:20:16 PM (IST)
उज्जैन सिंहस्थ के लिए महाप्लान, हर जिले से 10% पुलिस बल को मिलेगी स्पेशल ट्रेनिंग, 53 बैच में पूरा होगा प्रशिक्षण
10 प्रतिशत पुलिसकर्मियों को किया जाएगा प्रशिक्षित।

HighLights

  1. 10 प्रतिशत पुलिसकर्मियों को किया जाएगा प्रशिक्षित
  2. प्रशिक्षण को लेकर आज कार्यशाला में बनेगी रणनीति
  3. उत्तर प्रदेश के पुलिस अधिकारी भी होंगे सम्मिलित

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। वर्ष 2028 में उज्जैन में होने जा रहे सिंहस्थ महाकुंभ के लिए पुलिसकर्मियों के प्रशिक्षण के संबंध में शुक्रवार को रणनीति बनेगी। अलग-अलग विषयों के जानकार बताएंगे कि सुरक्षा प्रबंध के लिए किस तरह के अत्याधुनिक उपकरण और कितने बल की आवश्यकता होगी। उनका किस तरह से उपयोग किया जाएगा।

बता दें कि सिंहस्थ के दौरान लगभग तीन करोड़ लोगों के आने की संभावना है। इसी दृष्टि से प्रशिक्षण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। कार्यशाला भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में होगी।

10 प्रतिशत पुलिस बल को दिया जाएगा विशेष प्रशिक्षण

पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने बताया कि हर जिले में उपलब्ध पुलिस बल में से 10 प्रतिशत को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस तरह एक वर्ष में कुल 53 बैच में प्रशिक्षण का काम पूरा किया जाएगा। इसके पहले मास्टर ट्रेनर्स की दो बैच में ट्रेनिंग उज्जैन में हो चुकी है। मास्टर ट्रेनर अपने-अपने जिलों में पुलिस बल को प्रशिक्षित करेंगे।


यह भी पढ़ें- MP Weather 24th July: भोपाल-इंदौर समेत कई जिलों में भारी बरसात का अलर्ट, अगले 5 दिनों तक जारी रहेगा बारिश का दौर

प्रयागराज मॉडल और साइबर सुरक्षा पर रहेगा जोर

कार्यशाला में प्रयागराज महाकुंभ में सुरक्षा व्यवस्था में अपनाए गए नवाचारों के बारे में भी बताया जाएगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश के दो वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाया गया है। साइबर अटैक से निपटने के लिए अलग से टीम तैयार की जाएगी। उन्हें भी प्रशिक्षित किया जाएगा। सिंहस्थ में करीब 60 हजार पुलिस बल लगाने की तैयारी है।