• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

मुख्यमंत्री स्कूटी योजना की तारीख बदली, अब 19 सितंबर को खातों में आएगी राशि, 7500 से छात्रों को मिलेंगे पैसे

MP Scooty Yojana: सरकारी स्कूलों से पढ़ाई कर 12वीं परीक्षा की मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को स्कूटी खरीदने के लिए मिलने वाली रकम अब 19 सितंबर को उनके खातों में भेजी जाएगी।

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 14 Sep 2026 09:59:12 PM (IST)Updated Date: Mon, 14 Sep 2026 09:59:12 PM (IST)
मुख्यमंत्री स्कूटी योजना की तारीख बदली, अब 19 सितंबर को खातों में आएगी राशि, 7500 से छात्रों को मिलेंगे पैसे
16 की जगह 19 सितंबर को मिलेगी स्कूटी की राशि।

HighLights

  1. मेरिट धारकों को 19 सितंबर को मिलेगी स्कूटी की राशि
  2. सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम
  3. 16 की जगह 19 सितंबर को मिलेगी स्कूटी की राशि

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। सरकारी स्कूलों से पढ़ाई कर 12वीं परीक्षा की मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को स्कूटी खरीदने के लिए मिलने वाली रकम अब 19 सितंबर को उनके खातों में भेजी जाएगी। इसके लिए भोपाल के शिवाजी नगर स्थित सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सुबह 10 बजे से राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा, जिसमें मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव "मुख्यमंत्री स्कूटी योजना" के तहत राशि वितरण करेंगे।

कार्यक्रम की तिथि बदली

पहले यह आयोजन 16 सितंबर को होना था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से कार्यक्रम की तिथि बदली गई है। इस योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को शैक्षणिक उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

यह भी पढ़ें- एमपी में 15 सितंबर से MSP पर धान, ज्वार-बाजरा बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन, बनाए गए 1100 से अधिक केंद्र; 10 अक्टूबर तक मौका

योजना की पात्रता और लाभार्थियों की संख्या

लाभ प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को कक्षा 12वीं में प्रथम प्रयास में 70 प्रतिशत अंक के साथ स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त करना आवश्यक है। इस साल योजना से लाभान्वित होने वालों की संख्या 7500 से अधिक है।


एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।