• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

बेटियों का पिता के लिए ऐसा प्यार, 1400 किमी दूर से ढूंढ़ने चली आईं भोपाल, ट्रेन विवाद के बाद हुए लापता

पिता के लापता होने की खबर मिली तो 18 वर्षीय भूमिका और 24 वर्षीय अनुजा कार्की करीब 1400 किलोमीटर का सफर तय कर भोपाल पहुंच गईं।

By anjali tomarEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 14 Sep 2026 03:29:16 PM (IST)Updated Date: Mon, 14 Sep 2026 03:29:16 PM (IST)
बेटियों का पिता के लिए ऐसा प्यार, 1400 किमी दूर से ढूंढ़ने चली आईं भोपाल, ट्रेन विवाद के बाद हुए लापता
पिता का पोस्टर दिखाती दोनों बहनें, पांच हजार इनाम भी रखा।

HighLights

  1. पिता के प्यार में नेपाल से भोपाल पहुंचीं दो बेटियां
  2. 1400 किमी दूर से आकर खोज रहीं लापता पिता
  3. 18-24 साल की दो बेटियों की भोपाल में मिसाल

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। कहते हैं बेटियां पिता की लाड़ली होती हैं और पिता भी उन पर भरपूर प्यार लुटाते हैं। इसका ताजा उदाहरण नेपाल की दो बेटियां बनी हैं। दरअसल, पिता के लापता होने की खबर मिली तो 18 वर्षीय भूमिका और 24 वर्षीय अनुजा कार्की करीब 1400 किलोमीटर का सफर तय कर भोपाल पहुंच गईं।

दोनों बहनों के लिए भोपाल नया शहर है। यहां न कोई परिचित था और न रहने का ठिकाना। इसके बावजूद पिछले चार-पांच दिन से वह पुलिस के साथ मिलकर पिता की खोजबीन में जुटी हुई हैं। नेपाली समाज उनके लिए सहारा बना हुआ है।


ट्रेन में विवाद के बाद लापता हुए पिता

भूमिका और अनुजा के पिता तेज बहादुर कार्की 26 जुलाई को भाई और एक रिश्तेदार के साथ काम की तलाश में पुणे जा रहे थे। ट्रेन में विवाद के बाद इटारसी स्टेशन के पास वे उतर गए, जिसके बाद से उनका पता नहीं चला। एक अगस्त को इटारसी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई, इसके बावजूद पिता का सुराग नहीं मिला तो आठ सितंबर को दोनों बहनें नेपाल से भोपाल पहुंच गईं।

यह भी पढ़ें- देवास जिले में महिला की मौत की जांच में लापरवाही का आरोप, लोगों ने घेरा कमलापुर थाना

नेपाली समाज बना सहारा

नेपाली समाज के लोगों से संपर्क कर अपनी परेशानी बताई। समाज ने उनके रहने-खाने की व्यवस्था कर दी। पुलिस से संपर्क कराने और पिता की तलाश में भी हरसंभव मदद की जा रही है। बहनों का कहना है कि जब तक पिता का पता नहीं चल जाता, वे वापस नहीं जाएंगी।

आठ-नौ सितंबर के आसपास नेपाल से दो बहनें पिता की तलाश में भोपाल पहुंचीं। उन्हें रहने के लिए जगह दिला दी गई है। समाज ने पिता की तलाश के लिए डीआइजी रेलवे से संपर्क किया और बेटियों को मदद का भरोसा दिया। - लोकमनी शर्मा, अध्यक्ष, नेपाली समाज

तेज बहादुर कार्की के इटारसी स्टेशन से गायब होने की सूचना सभी जगह प्रसारित करा दी है, खबर कर दी है कि किसी को भी उनका पता चले तो जरूर बताएं। - संजय चौकसे, टीआइ, जीआरपी इटारसी