• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

पश्चिम मध्य रेलवे में प्रशासनिक फेरबदल: भोपाल और कोटा के DCM बदले, पटेल को मिली भोपाल की कमान

कोटा मंडल में डीसीएम रहे किशोर कुमार पटेल अब भोपाल मंडल के नए डीसीएम होंगे। वे जल्द ही पदभार ग्रहण करेंगे।

By anjali tomarEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Thu, 17 Sep 2026 09:23:59 PM (IST)Updated Date: Thu, 17 Sep 2026 09:23:59 PM (IST)
पश्चिम मध्य रेलवे में प्रशासनिक फेरबदल: भोपाल और कोटा के DCM बदले, पटेल को मिली भोपाल की कमान
प्रतीकात्मक फोटो।

HighLights

  1. भोपाल-कोटा डीसीएम की जिम्मेदारियां बदलीं
  2. किशोर कुमार पटेल को भोपाल की कमान
  3. पंकज कुमार दुबे का ट्रांसफर कोटा मंडल हुआ

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। पश्चिम मध्य रेलवे (पमरे) प्रशासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए मंडल स्तर पर बड़ी तैनाती की है। भोपाल और कोटा मंडल में पदस्थ दो मंडल वाणिज्यिक प्रबंधकों (DCM) का परस्पर स्थानांतरण किया गया है।

आपस में बदलीं जिम्मेदारियां

भोपाल मंडल में डीसीएम पद की जिम्मेदारी संभाल रहे पंकज कुमार दुबे को स्थानांतरित कर कोटा मंडल भेजा गया है। अब वे कोटा में डीसीएम का पद संभालेंगे।

वहीं कोटा मंडल में डीसीएम के रूप में कार्यरत रहे किशोर कुमार पटेल का तबादला भोपाल मंडल में किया गया है। वे जल्द ही भोपाल पहुंचकर नया पदभार ग्रहण करेंगे।

यह भी पढ़ें- भोपाल मंडल की ट्रेनों में बदलाव: 25 सितंबर तक ललितपुर में 5 मिनट रुकेगी अमृतसर-सीएसएमटी एक्सप्रेस

पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा जारी आदेश के अनुसार दोनों रेल अधिकारियों की जिम्मेदारियां आपस में बदली गई हैं। आगामी त्योहारी सीजन और अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत यात्री सुविधाओं के विस्तार को देखते हुए इस प्रशासनिक बदलाव को काफी अहम माना जा रहा है।