• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

Delhi-Mumbai Expressway Accident: भोपाल-बैतूल के मृतकों के परिजनों को मिलेंगे ₹4-4 लाख, सीएम मोहन यादव का एलान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे पर अत्यंत दुख जताते हुए प्रभा...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sat, 17 Oct 2026 05:24:40 PM (IST)Updated Date: Sat, 17 Oct 2026 05:29:33 PM (IST)
Delhi-Mumbai Expressway Accident: भोपाल-बैतूल के मृतकों के परिजनों को मिलेंगे ₹4-4 लाख, सीएम मोहन यादव का एलान
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे पर सीएम मोहन यादव ने किया बड़ा एलान

HighLights

  1. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा हो गया
  2. भीषण हादसे पर सीएम ने किया बड़ा एलान
  3. मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 4-4 लाख रुपये

डिजिटल डेस्क, भोपाल/बैतूल। राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे ने सभी को हिला दिया। हादसे में बैतूल जिले के मुलताई क्षेत्र के परिवारों के सदस्य प्रभावित बताए जा रहे हैं। इस घटना पर मध्य प्रदेश सरकार ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस हादसे में हुई जनहानि पर अत्यंत दुख जताते हुए प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश जारी किए हैं।

राज्य शासन की ओर से हादसे में जान गंवाने वाले भोपाल और बैतूल जिले के निवासियों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वित्तीय सहायता की यह राशि प्रभावित परिवारों तक अविलंब पहुंचाई जाए।


घायलों के समुचित इलाज के लिए दिए सख्त निर्देश

सड़क दुर्घटना में घायल हुए लोगों की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रशासन को घायलों के हरसंभव और समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि अस्पताल में घायलों को किसी भी तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी न हो और उन्हें बेहतरीन चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराई जाएं।

आज कोटा में भोपाल से खाटूश्यामजी जा रही मिनी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से हुई जनहानि का समाचार अत्यंत दुखद व पीड़ादायक है। शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। राज्य शासन की ओर से भोपाल एवं बैतूल जिले के निवासी मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता एवं हर संभव सहयोग प्रदान करने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। बाबा महाकाल दिवंगतों को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति दें। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) October 17, 2026

शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना

हादसे पर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "इस कठिन समय में मेरी पूरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति दें।" प्रशासनिक टीम पीड़ित परिवारों से संपर्क कर राहत कार्य में जुट गई है।

यह भी पढ़ें- बैतूल से खाटूश्यामजी जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैवलर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर कोटा में पलटी, 8 लोगों की मौत