MP News: 'पेंशनरों की महंगाई राहत जनवरी से दे सरकार'; एसोसिएशन ने CM को लिखा पत्र
पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल को पत्र लिखकर कर्मचारियों के समान जनवरी 2026 से महंगाई राहत देने की मांग की है।
Publish Date: Sat, 31 Oct 2026 09:18:40 AM (IST)Updated Date: Sat, 31 Oct 2026 09:18:40 AM (IST)
एआई से तैयार फोटो।HighLights
- जनवरी 2026 से महंगाई राहत देने की मांग
- अभी जुलाई 2026 से 60 प्रतिशत महंगाई राहत
- संघ ने सीएम मोहन यादव और सीएस को पत्र लिखा
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। प्रदेश के चार लाख से अधिक पेंशनरों को जुलाई 2026 से 60 प्रतिशत की दर से महंगाई राहत दी जाएगी। पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने सरकार के इस निर्णय का विरोध किया है। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि जब कर्मचारियों का महंगाई भत्ता जनवरी 2026 से बढ़ाया गया है तो फिर पेंशनरों के साथ भेदभाव क्यों किया जा रहा है।
अलग-अलग राहत देने का विरोध
एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष आमोद सक्सेना, संरक्षक गणेश दत्त जोशी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल को लिखे पत्र में कहा कि महंगाई भत्ता और राहत के लिए अलग-अलग प्रावधान करना न्यायसंगत नहीं है। पेंशनर भी उसी बाजार व्यवस्था और महंगाई का सामना कर रहे हैं, जिससे कर्मचारी प्रभावित हैं।
कर्मचारी संघ का समर्थन
तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रांतीय महामंत्री उमाशंकर तिवारी ने भी मांग की है कि पेंशनरों की महंगाई राहत भी जनवरी 2026 से 58 से बढ़ाकर 60 प्रतिशत की जाए।