MP में कर्मचारियों की बड़ी मांग: मंत्रालय संवर्ग को मिले राजपत्रित दर्जा और दीपावली पर एक माह का बोनस
मप्र राज्य मंत्रालय शासकीय अधिकारी कर्मचारी संघ ने मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल को पत्र लिखकर मंत्रालय के सहायक अनुभाग अधिकारी संवर्ग को राजपत्रित सेवा श्र...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 11 Oct 2026 08:14:59 AM (IST)Updated Date: Sun, 11 Oct 2026 08:14:59 AM (IST)
मंत्रालय, भोपाल। फाइल फोटो।HighLights
- सहायक अनुभाग अधिकारियों को राजपत्रित दर्जा देने की मांग
- मंत्रालय के कर्मचारी संघ ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र
- दीपावली पर एक माह के वेतन के बराबर बोनस मांगा
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। वल्लभ भवन मंत्रालय के सहायक अनुभाग अधिकारी संवर्ग के कर्मचारियों को राजपत्रित सेवा श्रेणी (2) घोषित किया जाए। मप्र राज्य मंत्रालय शासकीय अधिकारी कर्मचारी संघ ने इस संबंध में मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल को पत्र लिखा है।
संघ के अध्यक्ष ओपी गौर ने कहा कि मंत्रालय में कार्यरत सहायक अनुभाग अधिकारियों के संवर्ग के कर्मचारियों को राजपत्रित सेवा श्रेणी 2 अभी तक घोषित नहीं किया गया है।
राजपत्रित सेवा श्रेणी (2) घोषित करने की मांग
उन्होंने सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) के 11 अप्रैल 2006 के परिपत्र का उल्लेख भी किया कि परिपत्र में सीधी भर्ती तथा पदोन्नति से भरे जाने वाले वेतनमान रुपये 6500-10500 (पुनरीक्षित वेतनमान रुपये 9300-34800 ± 4200 ग्रेड पे) के पदों को राजपत्रित सेवा श्रेणी (2) घोषित करने के निर्देश जारी किए गए है।
परिपत्र के अनुक्रम में मंत्रालय में कार्यरत सहायक अनुभाग अधिकारी संवर्ग के कर्मचारियों को राजपत्रित सेवा श्रेणी (2) घोषित करने के आदेश जारी किए जाए। संघ की इस मांग पर मप्र राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष रमेशचंद्र शर्मा ने भी सामान्य प्रशासन विभाग को नोटशीट लिखी है।
राज्य कर्मचारियों को एक माह के बराबर बोनस की मांग
मप्र राज्य मंत्रालय शासकीय अधिकारी कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से दीपावली पर्व पर एक माह के वेतन के बराबर बोनस की मांग की है। संघ ने सीएम को पत्र लिखकर कहा कि तत्कालीन सरकार ने राज्य कर्मचारियों का विगत वर्षों से दीपावली के पूर्व प्रदान किए जाने वाला बोनस बंद किया हुआ है।
वर्तमान सरकार राज्य की हितकारी है। राम के राज्योत्सव के रूप में ही दीपावली पर्व मनाया जाता है। वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पच्चीस वर्ष पूर्ण होने के अवसर को सेवा संकल्प के रूप में मनाया जा रहा है।