• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में कमलानगर थाने से पुलिस को गच्चा देकर भागा वाहन चोर; 4 पुलिसकर्मियों की होगी विभागीय जांच

वाहन चोरी के आरोपी अभय राजपूत ने कमलानगर थाने में हंगामा किया और पुलिस की नजर बचाकर मुंशी कक्ष से फरार हो गया। मामले में 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभा...और पढ़ें

By prashant vyasEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Mon, 24 Aug 2026 10:26:43 PM (IST)Updated Date: Mon, 24 Aug 2026 10:27:52 PM (IST)
भोपाल में कमलानगर थाने से पुलिस को गच्चा देकर भागा वाहन चोर;  4 पुलिसकर्मियों की होगी विभागीय जांच
प्रतीकात्मक फोटो, एआई से तैयार की गई है।

HighLights

  1. थाने से आरोपी फरार
  2. 4 पुलिसकर्मियों पर जांच
  3. रोजनामचा एंट्री पर सवाल

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। कमलानगर थाने से वाहन चोरी का आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार होने के मामले में रात में ड्यूटी पर तैनात चार पुलिसकर्मियों की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

आरोपी के हवालात से निकलकर थाने से भाग जाने के बाद पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए हैं।

पुलिस के अनुसार कोटरा सुल्तानाबाद निवासी अभय राजपूत को वाहन चोरी के मामले में पूछताछ के लिए थाने लाया गया था।

रात में हवालात में रखे जाने के बाद उसने हंगामा किया, जिसके चलते पुलिसकर्मी उसे बाहर निकालकर मुंशी कक्ष में ले आए। इसी दौरान वह पुलिस की नजर बचाकर थाने से निकल गया।

यह भी पढ़ें- भोपाल : 5 लाख के फेर में ऑटो ड्राइवर की किडनैपिंग, भदभदा श्मशान घाट ले जाकर पीटा; चंगुल से छूटकर पहुंचा थाने

रोजनामचा में एंट्री नहीं

आरोपी के थाने से भागने से लेकर दोबारा पकड़े जाने तक की कार्रवाई को लेकर पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। विभागीय जांच में यह भी देखा जाएगा कि घटना की सूचना समय पर दर्ज क्यों नहीं की गई और चारों पुलिसकर्मियों ने आरोपी की निगरानी में किस स्तर पर लापरवाही बरती।

अधिकारियों के अनुसार जांच के बाद जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी।