• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

मेडिकल छात्रा के हॉस्टल में घुसा सिरफिरा छात्र, कमरा बंद कर की मारपीट और अश्लील हरकत, आरोपी फरार

राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित एक हॉस्टल में 28 वर्षीय पीजी (पोस्ट ग्रेजुएशन) चिकित्सा छात्रा के साथ मारपीट और अश्लील हरकत का मामला सामने आया है।

By Brijendra RishishwarEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 14 Apr 2026 10:44:52 PM (IST)Updated Date: Tue, 14 Apr 2026 10:44:52 PM (IST)
मेडिकल छात्रा के हॉस्टल में घुसा सिरफिरा छात्र, कमरा बंद कर की मारपीट और अश्लील हरकत, आरोपी फरार
कोलार में पीजी छात्रा पर जानलेवा हमला।

HighLights

  1. कोलार में पीजी छात्रा पर जानलेवा हमला
  2. सनकी छात्र ने हॉस्टल में घुसकर की पीटा
  3. दरवाजा अंदर से बंद कर की बदसलूकी

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित एक हॉस्टल में 28 वर्षीय पीजी (पोस्ट ग्रेजुएशन) चिकित्सा छात्रा के साथ मारपीट और अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपित एमबीबीएस छात्र के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, आरोपित की पहचान राहुल अहिरवार के रूप में हुई है, जो एमबीबीएस का छात्र है। पीड़िता और आरोपी दोनों बुंदेलखंड के एक ही जिले के निवासी हैं और पिछले दो वर्षों से एक-दूसरे को जानते थे।

ब्रेकअप के बाद रंजिश और शक के चलते वारदात

बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया था, जिसके बाद छात्रा ने उससे बातचीत बंद कर दी थी। राहुल को शंका थी कि छात्रा किसी अन्य व्यक्ति से बातचीत करने लगी है, इसी बात को लेकर वह उससे रंजिश रखने लगा था। रविवार को आरोपित अचानक छात्रा के हॉस्टल पहुंचा और उसके कमरे में घुस गया। वहां उसने दरवाजा अंदर से बंद कर छात्रा के साथ जमकर मारपीट की और उसके साथ अश्लील हरकतें भी की।


यह भी पढ़ें- MPRDC में 49 लाख का घोटाला, सुप्रीम कोर्ट के आदेश की आड़ में किया फर्जीवाड़ा, तत्कालीन मैनेजर और कंडक्टर पर FIR

परिजनों को सूचना और पुलिस की कार्रवाई

बाद में छात्रा ने अपने स्वजनों को जानकारी दी, जिसके बाद आरोपित वहां से फरार हो गया। सोमवार को पीड़िता ने थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई, जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। कोलार थाना पुलिस गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।