• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

राहवीर योजना में 25 हजार का इनाम, फिर भी घायलों की मदद में एमपी पिछड़ा, 90 हजार हादसों के बीच सिर्फ 49 मददगार आए सामने

देश में भारत सरकार की राहवीर योजना लागू हुए सवा साल हो गए हैं, लेकिन केवल 49 राहवीर ही सड़क हादसों में घायलों की मदद के लिए सामने आए हैं।

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 27 Jul 2026 05:46:12 PM (IST)Updated Date: Mon, 27 Jul 2026 05:46:12 PM (IST)
राहवीर योजना में 25 हजार का इनाम, फिर भी घायलों की मदद में एमपी पिछड़ा, 90 हजार हादसों के बीच सिर्फ 49 मददगार आए सामने
मध्य प्रदेश के 29 जिलों से चुने गए 49 राहवीर। (AI Generated)

HighLights

  1. मध्य प्रदेश के 29 जिलों से चुने गए 49 राहवीर
  2. गोल्डन आवर में बचाई जान फिर भी झिझक
  3. पुलिस की कार्रवाई के डर से कतराते हैं लोग

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। प्रदेश में भारत सरकार की राहवीर योजना लागू हुए सवा साल हो गए हैं, लेकिन केवल 49 राहवीर ही सड़क हादसों में घायलों की मदद के लिए सामने आए हैं। इन्होंने गोल्डन आवर में घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इन 49 राहवीरों को राज्य सरकार ने 25 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत किया। इन 49 राहवीरों को 12 लाख 25 हजार रुपये की राशि दी गई है।

हादसों के बीच सिर्फ 49 मददगार आए सामने

लेकिन पुलिस का भय कहें या कानूनी प्रक्रिया में कोई उलझना नहीं चाहता, इन तमाम वजहों से राहवीर सड़क हादसों में घायलों की मदद करने से कतराते हैं। प्रदेश में सड़क हादसों में डेढ़ साल में 90 हजार 138 सड़क दुर्घटनाएं हुईं। इनमें से 95 हजार 843 लोग घायल हुए और 25 हजार 869 लोगों की मृत्यु हुई।


बता दें कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा 21 अप्रैल 2025 को राहवीर योजना शुरू की गई थी। योजना के अंतर्गत सबसे बड़ी शर्त यह है कि घायल को दुर्घटना के पहले घंटे में अस्पताल पहुंचाया जाए।

25 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देने का प्रविधान

सड़क दुर्घटना में घायल को एक घंटे के भीतर अस्पताल पहुंचा दिया जाए तो उसकी मौत का खतरा 50 प्रतिशत तक कम हो जाता है। लेकिन पुलिस कहीं गवाह न बना ले, इस डर से कुछ लोग चाहकर भी मदद नहीं करते।

केंद्र सरकार ने इसे प्रोत्साहित करने के लिए राहवीर योजना शुरू की। इसका उद्देश्य था कि बिना डर के लोग पीड़ित का सहयोग कर सकें। गंभीर घायल को दुर्घटना के पहले घंटे में अस्पताल पहुंचाने वाले को 25 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देने का प्रविधान योजना में किया गया है।

यह भी साफ कर दिया गया कि मदद करने वाले से पुलिस कोई पूछताछ नहीं करेगी न ही गवाह बनाएगी। इसके बाद भी योजना के क्रियान्वयन में प्रदेश की स्थिति ठीक नहीं है।

यह भी पढ़ें- एमपी के 82 लाख किसानों के लिए खुशखबरी, मुख्यमंत्री ने खातों में ट्रांसफर किए ₹3,300 करोड़, किसान कल्याण योजना की राशि अंतरित

29 जिले से 49 राहवीरों को मिली है प्रोत्साहन राशि

  • विदिशा, अनूपपुर, खरगोन, देवास- चार-चार
  • श्योपुर, सिवनी, उमरिया, ग्वालियर, बड़वानी, पन्ना, शिवपुरी, जबलपुर- दो-दो
  • बालाघाट, मंडला, उज्जैन, झाबुआ, कटनी, मंदसौर, सतना, नर्मदापुरम, खंडवा, गुना, भिंड, इंदौर, धार, बैतूल, रीवा, बुरहानपुर, सागर- एक-एक

चार महानगरों में सड़क हादसे

जिला हादसे घायल मृतक
भोपाल 4121 3336 316
इंदौर 5404 4443 441
ग्वालियर 2934 2412 551
जबलपुर 5333 6444 993

(नोट : आंकड़े डेढ़ साल के हैं।)