• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • खंडवा

एमपी के 82 लाख किसानों के लिए खुशखबरी, मुख्यमंत्री ने खातों में ट्रांसफर किए ₹3,300 करोड़, किसान कल्याण योजना की राशि अंतरित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'बलराम कृषि महोत्सव' में किसान कल्याण योजना के तहत 82 लाख से अधिक किसानों के खातों में 3,300 करोड़ रुपये से अधिक की सहायत...और पढ़ें

By Manish KareEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 27 Jul 2026 03:13:19 PM (IST)Updated Date: Tue, 28 Jul 2026 01:53:16 PM (IST)
एमपी के 82 लाख किसानों के लिए खुशखबरी, मुख्यमंत्री ने खातों में ट्रांसफर किए ₹3,300 करोड़, किसान कल्याण योजना की राशि अंतरित
सीएम ने किसान कल्याण योजना की राशि अंतरित।

HighLights

  1. बलराम कृषि महोत्सव में पहुंचे सीएम मोहन यादव
  2. सीएम ने किसान कल्याण योजना की राशि अंतरित
  3. खंडवा में पुलिस बटालियन बनाने की घोषणा भी की

नईदुनिया प्रतिनिधि, खंडवा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को खंडवा की नई कृषि उपज मंडी में आयोजित 'बलराम कृषि महोत्सव' में किसान कल्याण योजना के तहत 82 लाख से अधिक किसानों के खातों में 3,300 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने खंडवा में पुलिस बटालियन की स्थापना की घोषणा की भी है।

मुख्यमंत्री ने जिले के प्रगतिशील किसानों को सम्मानित करते हुए कहा कि वर्ष 2026 को 'किसान कल्याण वर्ष' के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार के पिछले ढाई वर्षों में प्रदेश की 65 लाख हेक्टेयर सिंचाई क्षमता बढ़ाई गई है, जिससे विशेष रूप से निमाड़ क्षेत्र के किसानों को बड़ा लाभ मिला है।


एमपी की देश के कुल दुग्ध उत्पादन में 12 प्रतिशत भागीदारी

उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के खेतों तक पानी और बिजली पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। साथ ही लाड़ली बहना योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मध्य प्रदेश देश के कुल दुग्ध उत्पादन में 12 प्रतिशत की भागीदारी रखता है और इसे बढ़ाकर 20 प्रतिशत तक पहुंचाने का लक्ष्य है।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डॉ. विजय शाह, मांधाता विधायक नारायण पटेल, महापौर अमृता अमर यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, सहित अन्य जनप्रतिनिधि व वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

बटालियन का खत्म होगा इंतजार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंच से खंडवा में पुलिस बटालियन की स्थापना की घोषणा की। इसके साथ ही मूंदी-खंडवा मार्ग के निर्माण की भी घोषणा करते हुए कहा कि इस सड़क का टेंडर 15 सितंबर तक पूरा कर निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री दादाजी धाम पहुंचे, जहां उन्होंने दर्शन-पूजन किया। उन्होंने निर्माणाधीन मंदिर का अवलोकन किया तथा मंदिर में लगाए जाने वाले मार्बल के नमूना स्तंभों का भी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री की घोषणाओं से जिले में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें- न उड़ान, न यात्री... फिर भी देश का सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट बना खजुराहो, AAI सर्वे पर उठने लगे सवाल

बलराम कृषि महोत्सव में पहुंचे सीएम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को 12 बजे खंडवा पहुंचे। यहां नई कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित "बलराम कृषि महोत्सव" कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस अवसर पर मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत 82 लाख से अधिक किसानों के खाते में 3300 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर कर किसानों से संवाद करेंगे। मंच पर पहुंचने से पहले कार्यक्रम स्थल पर लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

यह भी पढ़ें- MP में 'टेली-मानस' सेवा की खुली पोल: CAG रिपोर्ट में खुलासा, हर 6 में से 1 कॉल कटी; 5 मिनट में खत्म परामर्श

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर करीब 12 बजे खंडवा के नागचुन हवाई पट्टी पर उतरे। यहां से कृषि उपज मंडी "बलराम कृषि महोत्सव" कार्यक्रम में शामिल हुए। पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का किसानों से वर्चुअल संवाद प्रस्तावित था, लेकिन अचानक कार्यक्रम में बदलाव के बाद खंडवा पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल हुए और किसानों को सीधे संबोधित किया।

ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश सहकारिता विभाग की पदोन्नति परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक! मिनी व्यापमं जैसे घोटाले की आशंका