• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Elections: राजगढ़ से 33 साल बाद लोकसभा चुनाव मैदान में उतर सकते हैं दिग्विजय सिंह, शुक्रवार को घोषणा संभव

MP News मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बैठक के बाद मीडिया से चर्चा में कहा कि बड़े नेताओं के साथ 50 प्रतिशत युवाओं को चुनाव लड़ाने का सर्...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Thu, 21 Mar 2024 08:55:56 PM (IST)Updated Date: Fri, 22 Mar 2024 07:10:00 AM (IST)
Lok Sabha Elections: राजगढ़ से 33 साल बाद लोकसभा चुनाव मैदान में उतर सकते हैं दिग्विजय सिंह, शुक्रवार को घोषणा संभव
मध्य प्रदेश की सीटों पर कांग्रेस ने घोषित किए प्रत्याशी

HighLights

  1. सिंधिया को चुनौती देंगे अरुण यादव, दिग्विजय व भूरिया भी बनाए जा सकते हैं प्रत्याशी
  2. कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में वरिष्ठ नेताओं को चुनाव लड़ाने पर बनी सहमति
  3. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि सभी सीटों के लिए सर्वसम्मति से नाम हुए तय

भोपाल (राज्य ब्यूरो)। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के लिए प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया गुरुवार को पूरी कर ली। पार्टी अपने दिग्गज नेताओं को चुनाव लड़ाने का निर्णय लिया है। गुना से भाजपा के ज्योतिरादित्य सिंधिया को पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव चुनौती देंगे तो पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को राजगढ़ से चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है। रतलाम से कांतिलाल भूरिया को चुनाव लड़ाने पर सहमति बनी है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बैठक के बाद मीडिया से चर्चा में कहा कि बड़े नेताओं के साथ 50 प्रतिशत युवाओं को चुनाव लड़ाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया है। प्रत्याशियों के नामों की घोषणा आज -कल में हो जाएगी।


#WATCH CEC बैठक पर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतेन्द्र (जीतू) पटवारी ने कहा, "आज रात को या कल सुबह उम्मीदवारों की लिस्ट की घोषणा हो जाएगी।" pic.twitter.com/iEvCcjxk6F

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 21, 2024

18 सीटों पर उतारना है प्रत्याशी

बता दें कि कांग्रेस मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से 10 के प्रत्याशी पहले ही घोषित कर चुकी है। एक सीट खजुराहो समझौते के तहत समाजवादी पार्टी को दी गई है। शेष 18 सीटों के लिए प्रत्याशी चयन पर गुरुवार को दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में चर्चा हुई।

सूत्रों के अनुसार बैठक में दिग्गज नेताओं को चुनाव मैदान में उतारने पर सहमति बनी। इसमें बालाघाट से हिना कांवरे, विदिशा से विधायक देवेंद्र पटेल, उज्जैन से विधायक महेश परमार, शहडोल से विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को, रीवा से नीलाम अभय मिश्रा, इंदौर से अक्षय कांति बम, भोपाल से अरुण श्रीवास्तव, दमोह से रंजीता गौरव पटेल, सागर से चंद्रभूषण सिंह बुंदेला को चुनाव लड़ाया जा सकता है। मुरैना और ग्वालियर सीट को लेकर अंतिम निर्णय होना बाकी है। बैठक में प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी जितेंद्र सिंह, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार उपस्थित थे।

33 वर्ष बाद राजगढ़ से लोकसभा चुनाव मैदान में होंगे दिग्विजय

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह राजगढ़ से 33 वर्ष बाद फिर चुनाव मैदान में होंगे। वे 1984 और 1991 में यहां से सांसद थे। 1994 में उपचुनाव हुआ, जिसमें उनके छोटे भाई लक्ष्मण सिंह चुनाव जीते थे। इसके बाद वे लगातार चार बार और यहां से सांसद चुने गए। 2009 में भी दिग्विजय सिंह के भरोसेमंद नारायण सिंह अमलाबे यहां से चुनाव जीत चुके हैं। दो बार से भाजपा के रोडमल नागर सांसद हैं और पार्टी ने उन्हें फिर प्रत्याशी बनाया है।

दिग्विजय सिंह ने 2019 का लोकसभा चुनाव भोपाल से लड़ा था और भाजपा की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर से पराजित हुए थे। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश से राज्य सभा सदस्य हैं और उनका कार्यकाल नौ अप्रैल 2026 तक है।

दिग्विजय सिंह शुक्रवार को राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्र राजगढ़, खिलचीपुर, सारंगपुर और सुसनेर के वर्तमान एवं पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, जिला, ब्लाक, बूथ, सेक्टर, मंडलम इकाइयों के अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। शनिवार को राघौगढ़, चाचौड़ा, नरसिंहगढ़ और ब्यावरा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।