SIR प्रक्रिया के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे दिग्विजय सिंह, फॉर्म-6 की वैधता को दी चुनौती; CEC ज्ञानेश कुमार पर लगाए आरोप
पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर क...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 16 Oct 2026 08:27:56 AM (IST)Updated Date: Fri, 16 Oct 2026 08:27:56 AM (IST)
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने SIR प्रक्रिया को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। फाइल फोटो।HighLights
- एसआईआर प्रक्रिया को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे दिग्विजय सिंह
- फार्म-छह में अतिरिक्त घोषणा की वैधता पर उठाए सवाल
- मतदाताओं के अधिकार प्रभावित होने की आशंका भी जताई
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया और मतदाता पंजीयन से जुड़े नियम को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भी सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है।
इसमें उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर चुनाव आयोग की प्रक्रिया का दुरुपयोग करने और मतदाताओं के अधिकार प्रभावित करने का आरोप लगाया है। याचिका को न्यायालय ने स्वीकार कर लिया है।
एसआईआर की प्रक्रिया पर सवाल
भोपाल में गुरुवार को पत्रकारवार्ता में यह जानकारी देते हुए दिग्विजय ने एसआईआर की प्रक्रिया पर सवाल उठाए। आरोप लगाया कि तीन सदस्यीय निर्वाचन आयोग में अन्य दो चुनाव आयुक्तों की सलाह और जानकारी के बिना कई निर्णय लिए गए।
फार्म-6 में अतिरिक्त घोषणा पर आपत्ति
उन्होंने कहा कि याचिका में चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए गए हैं। ईआरओ के अधिकारों में हस्तक्षेप कर ईसीआईनेट के माध्यम से आंकड़ों में बदलाव रोकने की कार्रवाई की गई।
साथ ही मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए निर्धारित फार्म-6 में अतिरिक्त घोषणा जोड़े जाने की वैधता पर भी सवाल उठाए हैं।