• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

एमपी के बिजली कर्मचारियों-पेंशनरों को दीवाली गिफ्ट, DA बढ़कर हुआ 60%, तीन किस्तों में मिलेगा एरियर

MP Electricity Employees DA Hike: मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कर्मचारियों को सातवें वेतनमान के तहत अब 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा।

By naman MishraEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 03 Nov 2026 08:21:51 PM (IST)Updated Date: Tue, 03 Nov 2026 08:21:51 PM (IST)
एमपी के बिजली कर्मचारियों-पेंशनरों को दीवाली गिफ्ट, DA बढ़कर हुआ 60%, तीन किस्तों में मिलेगा एरियर
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की बड़ी सौगात।

HighLights

  1. मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की बड़ी सौगात
  2. कर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 60 प्रतिशत
  3. नवंबर से जनवरी तक 3 किस्तों में मिलेगा एरियर

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कर्मचारियों को सातवें वेतनमान के तहत अब 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। कंपनी ने मध्यप्रदेश शासन के वित्त विभाग के 30 अक्टूबर 2026 के परिपत्र के अनुसार महंगाई भत्ते में दो प्रतिशत की वृद्धि के आदेश जारी किए हैं।

कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ अक्टूबर 2026 के वेतन के साथ दिया जाएगा। वहीं, एक जनवरी से 30 सितंबर 2026 तक की एरियर राशि का भुगतान तीन समान किस्तों में किया जाएगा।

महंगाई भत्ता बढ़ाकर 60 प्रतिशत

कंपनी के कर्मचारियों को एक जुलाई 2025 से 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जा रहा था। अब एक जनवरी 2026 से इसे बढ़ाकर 60 प्रतिशत कर दिया गया है। एरियर की पहली किस्त नवंबर 2026, दूसरी दिसंबर 2026 और तीसरी जनवरी 2027 के वेतन के साथ दी जाएगी। एक जनवरी से 30 सितंबर 2026 के बीच सेवानिवृत्त या मृत हुए कर्मचारियों को एरियर की राशि एकमुश्त दी जाएगी। मृत कर्मचारियों के नामांकित सदस्य को इसका भुगतान किया जाएगा।


यह भी पढ़ें- एमपी के बिजली उपभोक्ताओं को मिलेंगी बेहतर डिजिटल सेवाएं, 8.35 करोड़ रुपये से बनेगा नया ई-ऊर्जा भवन

पेंशनरों की महंगाई राहत भी बढ़ी

कंपनी ने एक जून 2005 के बाद सेवानिवृत्त पेंशनरों, परिवार पेंशनरों और 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के पेंशनरों के लिए भी महंगाई राहत में वृद्धि के आदेश जारी किए हैं। इसके तहत सातवें वेतनमान में महंगाई राहत 58 से बढ़ाकर 60 प्रतिशत और छठवें वेतनमान में 257 से बढ़ाकर 262 प्रतिशत कर दी गई है।

पेंशनरों और परिवार पेंशनरों को सातवें वेतनमान में 2 प्रतिशत तथा छठवें वेतनमान में 5 प्रतिशत की वृद्धि का लाभ मिलेगा। बढ़ी हुई महंगाई राहत एक जुलाई 2026 से लागू होगी। इसके अनुसार बढ़ी हुई पेंशन और परिवार पेंशन का भुगतान अगस्त 2026 से किया जाएगा। कंपनी के आदेश से कर्मचारियों और पेंशनरों को आर्थिक राहत मिलेगी।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।