• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

एमपी के बिजली उपभोक्ताओं को मिलेंगी बेहतर डिजिटल सेवाएं, 8.35 करोड़ रुपये से बनेगा नया ई-ऊर्जा भवन

बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर और त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी का नया ई-ऊर्जा भवन बनाया जाएगा।

By naman MishraEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 03 Nov 2026 07:34:48 PM (IST)Updated Date: Tue, 03 Nov 2026 07:34:48 PM (IST)
एमपी के बिजली उपभोक्ताओं को मिलेंगी बेहतर डिजिटल सेवाएं, 8.35 करोड़ रुपये से बनेगा नया ई-ऊर्जा भवन
भूमि पूजन करते ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर।

HighLights

  1. मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी का नया ई-ऊर्जा भवन
  2. गोविंदपुरा में 8.35 करोड़ के प्रोजेक्ट का भूमिपूजन
  3. बिजली कंपनी की तकनीकी व्यवस्थाएं होंगी अपग्रेड

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर और त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी का नया ई-ऊर्जा भवन बनाया जाएगा। मंगलवार को ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने गोविंदपुरा स्थित बिजली नगर कॉलोनी के आस्था परिसर में भवन का भूमिपूजन किया। इसके निर्माण पर 8 करोड़ 35 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

उपभोक्ताओं को मिलेगी पारदर्शी और बेहतर सेवाएं

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि आधुनिक सूचना प्रौद्योगिकी सुविधाओं से सुसज्जित यह भवन उपभोक्ताओं को पारदर्शी और बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कंपनी के प्रबंध संचालक ऋषि गर्ग ने बताया कि भवन से कंपनी की डिजिटल सेवाओं और तकनीकी व्यवस्थाओं को मजबूती मिलेगी। इससे ऑनलाइन सेवाओं के संचालन और शिकायतों के निराकरण में तेजी आएगी।


आधुनिक सुविधाओं और सुरक्षा तंत्र से रहेगा लैस

करीब 3696 वर्ग मीटर निर्मित क्षेत्र में बनने वाला भवन भूतल सहित चार मंजिला होगा। इसमें अधिकारियों के कक्ष, सम्मेलन कक्ष, कार्यस्थल, प्रशिक्षण कक्ष, अभिलेख कक्ष, शिशु देखभाल कक्ष और हार्डवेयर भंडारण की सुविधा होगी।

यह भी पढ़ें- भोपाल नए गैस कनेक्शन बंद, 20 हजार आवेदन अटके, छोटे सिलिंडर भी नहीं बने विकल्प

भवन में दो लिफ्ट, अग्निशमन और अग्नि चेतावनी प्रणाली भी स्थापित की जाएगी। कंपनी पहले से ही ई-ऑफिस, उपाय ऐप, ऑनलाइन बिल भुगतान और नए बिजली कनेक्शन सहित कई डिजिटल सुविधाएं संचालित कर रही है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।