• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

एमपी में 1,812 लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस होंगे निलंबित, हेलमेट और सीट बेल्ट नहीं लगाने वालों से वसूला ₹1.85 करोड़ जुर्माना

मध्य प्रदेश में यातायात नियमों की लगातार अनदेखी करने वाले 1812 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित होंगे। पुलिस ने इसके लिए परिवहन विभाग को प्रस्...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 20 Oct 2026 06:46:45 PM (IST)Updated Date: Tue, 20 Oct 2026 06:46:45 PM (IST)
एमपी में 1,812 लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस होंगे निलंबित, हेलमेट और सीट बेल्ट नहीं लगाने वालों से वसूला ₹1.85 करोड़ जुर्माना
एमपी में यातायात नियमों के उल्लंघन पर एक्शन। (AI Generated Image)

HighLights

  1. एमपी में यातायात नियमों के उल्लंघन पर एक्शन
  2. 1,812 वाहन चालकों के लाइसेंस होंगे निलंबित
  3. बार-बार नियम तोड़ने वालों पर कसेगा शिकंजा

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। मध्य प्रदेश में यातायात नियमों की लगातार अनदेखी करने वाले 1812 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित होंगे। पुलिस ने इसके लिए परिवहन विभाग को प्रस्ताव भेजा है।

प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में जनहानि रोकने के लिए चलाए गए विशेष यातायात अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई। अभियान में हेलमेट और सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले 54,767 वाहन चालकों के चालान बनाए गए। उनसे एक करोड़ 85 लाख रुपये अर्थदंड वसूला गया। पुलिस प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान (पीटीआरआइ) के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया था।

अर्थदंड के साथ लाइसेंस निलंबन भी जरूरी

इसमें हेलमेट नहीं पहनने वाले 41,733 वाहन चालकों के चालान बनाए गए। इनसे एक करोड़ 23 लाख 85 हजार रुपये और सीट बेल्ट नहीं बांधने वाले 13,034 वाहन चालकों के चालान बनाकर 61 लाख 40 हजार रुपये अर्थदंड वसूला गया। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (पीटीआरआइ) शाहिद अबसार का कहना है कि बार-बार यातायात नियम तोड़ने वालों के विरुद्ध अर्थदंड के साथ लाइसेंस निलंबन भी जरूरी है।


यह भी पढ़ें- एमपी में अवैध कॉलोनियों की संख्या 8 हजार के पार... नकेल की तैयारी अधूरी, फाइलों में अटका नियमों में संशोधन

इस कारण हेलमेट नहीं लगाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई पर रहा फोकस

मध्य प्रदेश में वर्ष 2024 में सड़क दुर्घटनाओं के दौरान हेलमेट नहीं पहनने के कारण 6541 लोगों की जान चली गई। इसी अवधि में सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने के कारण 1929 लोगों की मौत हुई।

हेलमेट नहीं पहनने के कारण होने वाली मौतों के मामले में मध्य प्रदेश देश में दूसरे स्थान पर रहा। बता दें, वर्ष 2024 में सड़क दुर्घटनाओं में 14,791 लोगों की मौत हुई। इस दौरान प्रदेश में कुल 56,669 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गईं।