• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

खुद को वकील बताकर बेच रहा था ड्रग्स; भोपाल जिला कोर्ट के पीछे क्राइम ब्रांच ने दबोचा, 4 ग्राम एमडी जब्त

भोपाल क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार देर रात जिला अदालत के पिछले गेट के पास कार्रवाई कर एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से 4 ग्राम एमडी यानी म...और पढ़ें

By prashant vyasEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Sat, 17 Oct 2026 11:57:36 AM (IST)Updated Date: Sat, 17 Oct 2026 11:57:36 AM (IST)
खुद को वकील बताकर बेच रहा था ड्रग्स; भोपाल जिला कोर्ट के पीछे क्राइम ब्रांच ने दबोचा, 4 ग्राम एमडी जब्त
प्रतीकात्मक

HighLights

  1. जिला कोर्ट के पीछे से एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तारी
  2. पकड़े गए युवक की पहचान मुकुल धौलपुरे के रूप में हुई
  3. पूछताछ में आरोपी ने खुद को एडवोकेट बताया है

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी की क्राइम ब्रांच पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला अदालत परिसर के पास से एक एमडी ड्रग्स तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी खुद को पेशे से वकील बता रहा था, जिसके कब्जे से पुलिस ने अवैध एमडी ड्रग्स बरामद की है।

शुक्रवार देर रात हुई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जिला कोर्ट के पिछले गेट के पास एक संदिग्ध व्यक्ति एमडी ड्रग्स की सप्लाई करने के इरादे से घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने शुक्रवार देर रात घेराबंदी कर दबिश दी और संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 4 ग्राम अवैध एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स बरामद हुई।


यह भी पढ़ें- पर्स में छिपाकर ले जाई जा रही थी 2.604 किलोग्राम एम्फेटामाइन ड्रग्स; DRI ने भोपाल में ISBT पर महिला तस्कर को पकड़ा

मुकुल धौलपुरे के रूप में हुई पहचान

पूछताछ में पकड़े गए आरोपी की पहचान मुकुल धौलपुरे के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान उसने खुद को एडवोकेट (वकील) बताया। पुलिस अब यह भी तस्दीक कर रही है कि वह वास्तविक रूप में पंजीकृत वकील है या वकालत के नाम पर आड़ लेकर नशीले पदार्थों की तस्करी का नेटवर्क चला रहा था।

क्राइम ब्रांच ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह ड्रग्स कहाँ से खरीदकर लाया था और कोर्ट परिसर के आसपास किसे सप्लाई करने वाला था।