• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल के पॉश इलाकों और क्लबों में ड्रग्स सप्लाई करने वाला गिरफ्तार, 2000 का MD ड्रग्स 10000 में बेचता था

अयोध्या नगर थाना पुलिस ने गुजरात के वड़ोदरा से एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स लाकर भोपाल के पॉश इलाकों और क्लबों में सप्लाई करने वाले शातिर मादक पदार्थ तस्कर...और पढ़ें

By Brijendra RishishwarEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Tue, 08 Sep 2026 04:52:43 PM (IST)Updated Date: Tue, 08 Sep 2026 04:52:43 PM (IST)
भोपाल के पॉश इलाकों और क्लबों में ड्रग्स सप्लाई करने वाला गिरफ्तार, 2000 का MD ड्रग्स 10000 में बेचता था
ड्रग्स सप्लाई करने वाला गिरफ्तार

HighLights

  1. भोपाल के अयोध्या नगर से 10.83 ग्राम MD ड्रग्स के साथ आरोपी पकड़ा
  2. वड़ोदरा से 2 हजार में ड्रग्स लाकर भोपाल में 10 हजार में बेचता था
  3. शहर के पॉश इलाकों, बार और क्लबों में युवाओं को करता था सप्लाई

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘नशे से दूरी, है जरूरी 2.0’ अभियान के तहत मंगलवार को एक बड़ी सफलता हासिल की है। अयोध्या नगर थाना पुलिस ने गुजरात के वड़ोदरा से एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स लाकर भोपाल के पॉश इलाकों और क्लबों में सप्लाई करने वाले शातिर मादक पदार्थ तस्कर संदीप सिंह (40) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से 10.83 ग्राम एमडी ड्रग्स, एक मोबाइल फोन और एक स्कूटी जब्त की है।

टीआई अयोध्या नगर महेश लिल्हरे ने बताया कि पूछताछ में आरोपित के गुजरात कनेक्शन और नशा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। मूल रूप से करनाल (हरियाणा) का रहने वाला संदीप सिंह 2021 से 2025 तक दुबई में रहा, जिसके बाद वह वड़ोदरा (गुजरात) की शांति निकेतन सोसाइटी में किराए का मकान लेकर ट्रांसपोर्ट का काम करने लगा।


वर्ष 2025 में वह ट्रांसपोर्ट के सिलसिले में भोपाल आया और बावड़िया कलां में रहकर प्रॉपर्टी डीलिंग करने लगा। इस दौरान आरोपित वड़ोदरा से मात्र ₹2,000 प्रति ग्राम के हिसाब से सस्ते दामों में एमडी ड्रग्स खरीदकर भोपाल लाता था। यहां वह इसे ₹10,000 प्रति ग्राम तक के महंगे दामों में बेचकर मोटा मुनाफा कमा रहा था।

क्लब कल्चर और पॉश इलाकों में एमडी ड्रग्स की सप्लाई

आरोपित को क्लबिंग का शौक था। होशंगाबाद रोड स्थित एक क्लब में आने-जाने के दौरान उसकी पहचान ड्रग्स लेने वाले युवक-युवतियों से हुई। इसी पहचान का फायदा उठाकर उसने भोपाल में ड्रग्स का नेटवर्क फैलाया। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपित मुख्य रूप से बावड़िया कलां, मिनाल रेसीडेन्सी, इंद्रपुरी समेत शहर के विभिन्न क्लब, बार और अन्य प्रमुख हिस्सों में युवाओं को ड्रग्स सप्लाई करता था। अब वह कौन से क्लब और बार हैं, उनका पुलिस पता लगा रही है।

इधर, आरोपित पुलिस से बचने के लिए एक महीने पहले ही अपना ठिकाना बदलकर अयोध्या नगर के जी-सेक्टर में किराए के मकान में आ गया था। दशहरा मैदान के पास मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत मामला दर्ज किया गया है। अब पुलिस गुजरात के वड़ोदरा से जुड़े उसके मुख्य सप्लायरों और भोपाल के खरीदारों के पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।

यह भी पढ़ें- MP के सरकारी अस्पतालों में काम ठप, भोपाल में इंटर्न डॉक्टरों के आंदोलन से सड़क जाम, CM हाउस का रास्ता बंद