• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

नवरात्रि पर भोपालवासियों को बड़ा तोहफा, दुबई के 'मिरेकल गार्डन' की तर्ज पर सजेगा मां दुर्गा का भव्य पंडाल

भोपाल के 10 नंबर मार्केट में नवरात्रि पर दुबई के प्रसिद्ध 'मिरेकल गार्डन' की तर्ज पर 60 फीट ऊंचा भव्य पंडाल बनाया जा रहा है। नवयुवक दुर्गा उत्सव समिति द्वारा लगभग 60 लाख रुपए की लागत से तैयार किए जा रहे।

By Praveen DixitEdited By: Akriti kumari
Publish Date: Sat, 10 Oct 2026 12:57:31 PM (IST)Updated Date: Sat, 10 Oct 2026 12:57:31 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
नवरात्रि पर भोपालवासियों को बड़ा तोहफा, दुबई के 'मिरेकल गार्डन' की तर्ज पर सजेगा मां दुर्गा का भव्य पंडाल
108 दीपों से होगी माता की भव्य अगवानी

HighLights

  1. दुबई मिरेकल गार्डन की थीम पर पंडाल 25 फीट की भव्य मां दुर्गा प्रतिमा होगी
  2. 108 दीपों से होगी माता की भव्य अगवानी

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। शारदीय नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर भोपाल के श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष और भव्य आकर्षण तैयार किया जा रहा है। शहर के 10 नंबर की स्मार्ट पार्किंग के पास नवयुवक दुर्गा उत्सव समिति द्वारा लगभग 55 से 60 लाख रुपए की लागत से दुबई के प्रसिद्ध 'मिरेकल गार्डन' की प्रतिकृति पर आधारित एक विशाल और अलौकिक पूजा पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है।

समिति के इस 20वें साल के उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं को एक ही परिसर में अंतरराष्ट्रीय स्तर की कलाकृति, फूलों के महल और मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा के दर्शन का अवसर मिलेगा।

40 हजार वर्गफीट क्षेत्र और 60 फीट ऊंचे पंडाल की मुख्य विशेषताएं

  • समिति के संरक्षक राहुल मालवीय के अनुसार, पंडाल का निर्माण लगभग 40,000 वर्गफीट के विस्तृत क्षेत्र में कराया जा रहा है, जिसकी ऊंचाई लगभग 60 फीट के करीब है।
  • पंडाल के गर्भगृह में मां दुर्गा की 25 फीट लंबी और 13 फीट ऊंची भव्य व दिव्य प्रतिमा विराजित होगी। उनके साथ मां लक्ष्मी, मां सरस्वती और भगवान श्री गणेश की प्रतिमाएं भी स्थापित की जाएंगी।
  • इस विशाल झांकी के निर्माण में छिंदवाड़ा की प्रसिद्ध कलाकार अंजलि डेहरिया के नेतृत्व में 40 सदस्यों की टीम पिछले तीन महीनों से दिन-रात जुटी हुई है।

25 क्विंटल फूल और 15 टन लोहे से सजेगा मिरेकल गार्डन

कलाकार अंजलि डेहरिया के अनुसार, दुबई के 72 हजार वर्गमीटर में फैले मिरेकल गार्डन का एहसास कराने के लिए पंडाल के निर्माण व सजावट में कई विशेष सामग्रियों का प्रयोग किया जा रहा है।

सामग्री: 15 टन लोहा, 25 क्विंटल बनावटी (आर्टिफिशियल) फूल, 2,000 स्क्वायर फीट का ग्रीन मेट, लकड़ी, थर्माकोल और कई मीटर आकर्षक कपड़ा। परिसर में भव्य प्रवेश द्वार, फूल महल, फूल हार्ट, रंग-बिरंगी फूलों की सुरंग, हरी-भरी क्यारियां, हवाई जहाज (प्लेन) और प्राकृतिक घास से सुसज्जित कलाकृतियां श्रद्धालुओं के लिए मुख्य केंद्र रहेंगी।


आज 10 अक्टूबर की रात 108 दीपों से होगी महा-अगवानी

शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 की रात 8:00 बजे नवयुवक दुर्गा उत्सव समिति द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा की भव्य अगवानी की जाएगी। इस अवसर पर 108 प्रज्वलित दीपों से मां जगदम्बे की महाआरती कर अगवानी की जाएगी। फूलों की आकर्षक साज-सज्जा और अद्वितीय झांकी के साथ यह परिसर भोपाल में इस साल की नवरात्रि का प्रमुख सांस्कृतिक व धार्मिक केंद्र बनने जा रहा है।

यह भी पढ़ें- बंगाल में मां दुर्गा को क्यों मानते है बेटी? लेकिन पूरे भारत में 'जगत जननी' के रूप में विराजमान

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।