
डिजिटल डेस्क, भोपाल/रायपुर। मध्य प्रदेश के सिंगरौली और छत्तीसगढ़ के उत्तरी अंचल (अंबिकापुर क्षेत्र) में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, शनिवार को दर्ज किए गए इन दोनों झटकों की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 मापी गई। गनीमत यह रही कि भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
EQ of M: 3.5, On: 17/10/2026 14:12:35 IST, Lat: 24.239 N, Long: 82.502 E, Depth: 10 Km, Location: Singrauli, Madhya Pradesh. For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0 @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @tummalasrini @GSuresh_NCS @ndmaindia https://t.co/KKi3r6Tcyp
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) October 17, 2026
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, भूकंप का पहला झटका तड़के सुबह 4 बजकर 36 मिनट और 27 सेकंड पर दर्ज किया गया। इसका केंद्र छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर से लगभग 140 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पश्चिम दिशा में जमीन के भीतर स्थित था।
An earthquake with a magnitude of 3.5 on the Richter Scale hit 140km NNW of Ambikapur, Chhattisgarh, today at 04:36:27 (IST): National Center for Seismology https://t.co/SWuMYSfas3
— ANI (@ANI) October 17, 2026
इसके बाद दोपहर 2 बजकर 12 मिनट और 35 सेकंड पर मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। वैज्ञानिकों के अनुसार, सिंगरौली में आए इस भूकंप का केंद्र 24.239 डिग्री उत्तरी अक्षांश तथा 82.502 डिग्री पूर्वी देशांतर पर भू-गर्भीय सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।
यह भी पढ़ें- इंदौर-रतलाम समेत कई जिलों के बिजली उपभोक्ताओं की बल्ले-बल्ले, 15 लाख से अधिक घरों को मिली ₹18.26 करोड़ की छूट
अचानक आए इन झटकों से कुछ स्थानों पर लोगों में अफरा-तफरी का माहौल जरूर देखा गया, लेकिन तीव्रता कम होने की वजह से किसी भी मकान या संरचना को नुकसान पहुंचने की सूचना नहीं मिली है। प्रशासनिक स्तर पर स्थिति पूरी तरह सामान्य बताई जा रही है और संबंधित एजेंसियां भू-गर्भीय गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं।